अमर उजाला ‘भविष्य ज्योति सम्मान’ में मेधावियों का सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में टीएमयू की ओर से जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को 15, 10 एवं पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति टीएमयू में प्रवेश लेने पर दी जाएगी। टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन के अनुसार इस सम्मान समारोह में इलाहाबाद जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को टीएमयू द्वारा यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिन विद्यार्थियों ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वह इस सम्मान समारोह में प्रतिभाग कर सकते हैं। समारोह में शामिल होने के लिए यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी 14 जुलाई 2016 को प्रात: 11 बजे से इलाहाबाद पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। सभी विद्यार्थी समय से पूर्व पहुंचकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।
इस समारोह में शामिल होने के लिए सभी मेधावी छात्रों को अपने साथ अपनी अंक तालिका की छायाप्रति लानी होगी। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल में ही दिनांक 15 जुलाई को इच्छुक विद्यार्थी टीएमयू में प्रवेश के लिए विषय विशेषज्ञ से स्पॉट एडमीशन हेतु सम्पर्क करें- 9412388367 एवं 9760395836 तथा किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए 9761501906 पर संपर्क कर सकते हैं।