फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala Health Campaign: Private schools overshadow government schools in vaccination

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : टीकाकरण में सरकारी स्कूलों पर भारी पड़े निजी स्कूल

Sat, 26 Mar 2022 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 12:03 AM IST
सार

नए साल की शुरुआत में 15 से 17 साल  के किशोरों के टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। जिले में किशोरों के टीकाकरण के लिए 4,17617 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। टीकाकरण की शुरूआत से ही किशोरों में इसको लेकर गजब का उत्साह दिखाई देने लगा था।

विज्ञापन
Amar Ujala Health Campaign: Private schools overshadow government schools in vaccination
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किशोरों को कोरोना से बचाने के लिए तीन जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान का असर भी दिखने लगा है। पहली डोज करीब 94 प्रतिशत बच्चों को लगाई जा चुकी है। दूसरी डोज के लिए भी अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 39.57 प्रतिशत खुराक दी जा चुकी है। इसमें सबसे अधिक टीकाकरण कराने वालों में निजी स्कूल के छात्र-छात्राएं हैं। जबकि सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या कम ही रही। 

विज्ञापन



नए साल की शुरुआत में 15 से 17 साल  के किशोरों के टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। जिले में किशोरों के टीकाकरण के लिए 4,17617 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। टीकाकरण की शुरूआत से ही किशोरों में इसको लेकर गजब का उत्साह दिखाई देने लगा था। ऐसे में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमें बनाकर सरकारी और निजी स्कूलों में टीकाकरण कराने की शुरूआत कर दी गई।
विज्ञापन



इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निजी स्कूलों में इस दौरान अधिक उत्साह दिखा। यही कारण था कि निजी स्कूलों के लिए करीब 95 प्रतिशत टीमों को लगाया गया। पहली डोज के लिए सभी स्कूलों ने पूरा सहयोग दिया। इसी वजह से निर्धारित लक्ष्य का 94 प्रतिशत हासिल किया जा चुका है। इसी बीच परीक्षाओं की शुरूआत होने के कारण दूसरी डोज का लक्ष्य अभी पूरा नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल की ओर से लगातार अभिभावकों को कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया। इसी का असर है कि 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया जा चुका है। स्कूल में कैंप लगाकर टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी। - सुष्मिता कानूनगो, प्रधानाचार्य एमपीवीएम



स्कूल में चार बार अभियान चलाकर स्कूल में 15 से 17 साल के 90 प्रतिशत छात्रों का टीकाकरण कराया जा चुका है। सिर्फ वही बच्चे शेष है, जो बीमार हैं। उनका टीकाकरण भी जल्द करा दिया जाएगा। 90 प्रतिशत में दोनों डोज लेने वालों की संख्या सबसे अधिक है। - फादर थॉमस डिसूजा, प्रधानाचार्य, सेंट जोसफ कालेज



स्कूल में विशेष कैंप लगाकर छात्राओं का टीकाकरण कराया गया था। बड़ी संख्या में छात्राओं को पहली और दूसरी डोज दी जा चुकी है। - डॉ. इंदू सिंह, प्रधानाचार्य, जीजीआईसी सिविल लाइंस


छात्राओं के टीकाकरण को ध्यान में रखते हुए दो बार शिविर लगाया गया। जिससे कोरोना से बचाव के लिए उनका टीकाकरण कराया जा सके। स्कूल की ज्यादातर छात्राओं को पहली डोज दी जा चुकी है। दूसरी डोज लेने वालों की संख्या भी लगभग 80 प्रतिशत है। - अमिता सक्सेना, प्रधानाचार्य, केपी गर्ल्स 



घर के सभी सदस्यों का पहले ही टीकाकरण कराया जा चुका था। बेटी का टीकाकरण भी पिछले दिनों हो गया। पूरा घर वैक्सीनेटेड है। - जोगेंद्र, अभिभावक

 


मेरा और पति का तो पहले ही टीकाकरण हो चुका था। बच्चों के टीकाकरण की शुरूआत में ही पहली डोज और 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवा दी गई थी। पूरा परिवार सुरक्षित है। - कुसुम गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed