फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala Carnival: Third Nisha in the name of dance and singing, budding artists hoisted the flag of their t

अमर उजाला कॉर्निवाल : तीसरी निशा नृत्य-गायन के नाम, नवोदित कलाकारों ने लहराया हुनर का परचम

Sat, 26 Oct 2024 11:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 11:58 AM IST
सार

मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि अमर उजाला सटीक रिपोर्टिंग के लिए ही नहीं इस शहर की उत्सव धर्मिता को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। शहर के लोगों को कर्निवाॅल दिवाली के मौके पर खुशी प्रदान करता है। इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

विज्ञापन
Amar Ujala Carnival: Third Nisha in the name of dance and singing, budding artists hoisted the flag of their t
अमर उजाला कॉर्निवाल में अतिथियों के साथ प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उभरते कलाकारों ने शुक्रवार को अपनी सुर-लय-ताल की साधना से पूरे शहर को निहाल कर दिया। अमर उजाला शुभ-लाभ शाॅपिंग कर्निवॉल में सुरों के सफर के साथ शाही सवारी का आनंद भी लोगों ने लिया।

विज्ञापन





विज्ञापन





 

कहीं, रेल की सवारी का बच्चे लुत्फ उठाते रहे तो कहीं ऊंट की सवारी लोगों का ध्यान खींचती रही। फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के साथ आरएएफ की 101वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोज कुमार गौतम और गोल्डी पटेल ने दीप जलाकर कर्निवॉल का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि अमर उजाला सटीक रिपोर्टिंग के लिए ही नहीं इस शहर की उत्सव धर्मिता को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के लोगों को कर्निवाॅल दिवाली के मौके पर खुशी प्रदान करता है। इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी का कहना था कि आने वाले समय में कर्निवॉल में आने के लिए लोगों को किसी भी चौराहे पर जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। मैंने हर चौराहे पर फ्लाईओवर पास करा दिया है। उन्होंने दीपोत्सव के उपलक्ष्य में लगने वाले इस कर्निवॉल की सराहना की।

Amar Ujala Carnival: Third Nisha in the name of dance and singing, budding artists hoisted the flag of their t
अमर उजाला कॉर्निवाल में अतिथियों के साथ प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि अमर उजाला जनता की आवाज तो बनता ही है, स्थानीय बच्चों को भी इतना बड़ा मंच प्रदान कर तराशने का बीड़ा जो अखबार ने उठाया है वह सराहनीय है। आरएएफ के कमांडेंट ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया। उनका कहना था कि कर्निवॉल पिछले डेढ़ दशक से इस शहर के लोगों के दिल की धड़कन बन चुका है।

इसके बाद कथक केंद्र की कलाकार उन्नति मिश्रा के नृत्य से शुरुआत हुई। समृद्धि, सृष्टि भटनागर की प्रस्तुति सराही गई। इनके बाद बीबीएस ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्कृति ग्रुप के कलाकारों ने अपने नृत्य से हर किसी को लुभाया। दो समूहों में इस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी। आराध्या, आकांक्षा भारती, अनिल कुमार वर्मा, कमलेश जोशी, रुद्र पांडेय, पंती गुप्ता, परी कुशवाहा, चेतना की प्रस्तुतियां सराही गईं।

Amar Ujala Carnival: Third Nisha in the name of dance and singing, budding artists hoisted the flag of their t
अमर उजाला कॉर्निवाल में प्रस्तुति देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

हमारे सहयोगी:

मुख्य प्रायोजक- ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज, पॉवर्ड बाई: लाम हर्बल, जेपी मोटर्स, सरस्वती नेक्सा, सुनहरी गोल्ड, होटल रबिसा कांटिनेंटल, कादिर भाई आतिशबाजी वाले।

मुफ्त कराएं पंजीकरण

इस कार्निवाल में प्रस्तुति के लिए आप भी मुफ्त पंजीकरण करा सकते हैं। इच्छुक कलाकार, संगीत संस्थाएं पंजीकरण के लिए अपना नाम, उम्र और मोबाइल नंबर लिखकर हमारे व्हाट्स एप नंबर- 7617566162 पर भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed