फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala Carnival: City residents captivated by children’s musical performances

अमर उजाला कार्निवाल : बच्चों की सुर-साधना पर ठहर गईं शहरवासियों की निगाहें

Mon, 02 Nov 2026 05:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Nov 2026 05:21 PM IST
सार

अमर उजाला शुभ-लाभ शॉपिंग कार्निवल में रविवार की शाम सुर, लय और ताल के नाम रही। नन्हे कलाकारों ने प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखने के लिए लोग अपलक निहारते रहे और तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
Amar Ujala Carnival: City residents captivated by children’s musical performances
अमर उजाला शुभ लाभ कार्निवल में कलाकारों को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमर उजाला शुभ-लाभ शॉपिंग कार्निवल में रविवार की शाम सुर, लय और ताल के नाम रही। नन्हे कलाकारों ने प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखने के लिए लोग अपलक निहारते रहे और तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। गीत-संगीत और नृत्य के बीच बच्चों ने रेल व ऊंट की सवारी का भी आनंद लिया। कार्निवल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनोरंजन के विविध आकर्षण लोगों को खूब भाए।

विज्ञापन

कार्निवल का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने किया। उन्होंने कहा कि दिवाली के अवसर पर अमर उजाला कार्निवल शहरवासियों को खुशियां देने का माध्यम बनता है। इसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है।नेत्र विशेषज्ञ व मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि कार्निवल में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देखने को मिली।

विज्ञापन


विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने अमर उजाला की पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि अखबार वास्तविक खबरों को प्रमुखता देता है। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की भी सराहना की और कहा कि प्रयागराज में हुनर की कमी नहीं है। विधायक दीपक पटेल ने कहा कि कार्निवल डेढ़ दशक से शहरवासियों के दिल की धड़कन बना हुआ है। इस मौके पर व्यापारी नेता योगेश गोयल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Amar Ujala Carnival: City residents captivated by children’s musical performances
अमर उजाला शुभ लाभ कार्निवाल में रामायण पर आधारित नाटिका का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।

कथक और लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्निवल की शुरुआत उर्मिला शर्मा कथक केंद्र के कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों ने ढेड़िया नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित किया। बच्चों के गीत-संगीत और नृत्य ने कार्निवल में चार चांद लगा दिए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ रेल और ऊंट की सवारी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

मंच पर इनकी प्रस्तुति रही सराहनीय

मंच पर तनु की टीम, कीर्ति ग्रुप, आर्ना व आर्या यादव, रेयांश केसरवानी, जानविका सिंह, काव्या गुप्ता, सान्वी गुप्ता, रितवी गुप्ता, दिव्या प्रताप मौर्या, शगुन गुप्ता, खुशी गुप्ता, आशी वर्मा, वर्णिका मिश्रा, नित्या, अराध्या, जिया, पूजा, कार्तिशा, आरिफ की प्रस्तुति सराहनीय रही।

Amar Ujala Carnival: City residents captivated by children’s musical performances
अमर उजाला शुभ लाभ कार्निवल की सांस्कृतिक संध्या नृत्य प्रस्तुत करती मीनू तिवारी एंड ग्रुप के कलाकार - फोटो : अमर उजाला।

कलाकारों के लिए मुफ्त पंजीकरण का मौका

अमर उजाला शुभ-लाभ शॉपिंग कार्निवल में अपनी प्रतिभा दिखाने के इच्छुक कलाकारों और संगीत संस्थाओं के लिए मुफ्त पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक प्रतिभागी अपना नाम, उम्र और मोबाइल नंबर 9675897474 व 9675897416 व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं।

बच्चों की अठखेलियों को कैमरे में कैद करते रहे अभिभावक

कार्निवल में बच्चों की खुशियों को यादगार बनाने के लिए अभिभावक भी उत्साहित नजर आए। कोई अपने बच्चे की नृत्य प्रस्तुति को मोबाइल में कैद करता दिखा तो कोई झूलों पर मस्ती करते बच्चों की तस्वीरें खींचता रहा। रेल, ऊंट की सवारी और जंपिंग झूलों का आनंद लेते बच्चों की अठखेलियों को कैमरे में संजोने की होड़ लगी रही। अभिभावकों के लिए बच्चों की मुस्कान और उनकी मस्ती के यह पल अनमोल यादें बन गए।

रेल-ऊंट पर आनंद लेते नजर आए बच्चे

कार्निवल में रेल और ऊंट की सवारी के साथ बच्चों ने उछल-कूद वाले झूलों का भी खूब आनंद लिया। रंग-बिरंगे झूलों पर मस्ती करते बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्निवल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनोरंजन के इन आकर्षणों ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed