{"_id":"6859a6bf106c3f89920f0340","slug":"aman-yadav-won-bronze-medal-in-pole-vault-allahabad-news-c-407-1-sor1001-3991-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अमन यादव ने पोलवाल्ट में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अमन यादव ने पोलवाल्ट में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
मऊआइमा के अमन सिंह यादव ने राष्ट्रीय फेडरेशन चैंपियनशिप प्रतियोगिता के पोलवाल्ट में 4.60 मीटर ऊंची छलांग लगा कर कांस्य पदक प्राप्त किया। जानकारी होने पर गांव व परिवार में जश्न का माहौल है।
मऊआइमा विकास खंड के शहबाजपुर गांव निवासी पृथ्वी पाल के पुत्र अमन यादव ने रविवार को प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 23 वीं नेशनल जूनियर फेडरेशन एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पोलवाल्ट में 4.60 मीटर ऊंची छलांग लगा कर कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम टीटी नगर स्थित अपने प्रशिक्षक घनश्याम यादव को दिया। इससे पूर्व उन्होंने मार्च 2023 में कर्नाटक के मिलीग्राम जिला स्टेडियम में आयोजित 18 वीं युवा एथलेटिक चैंपियनशिप के पोलवाल्ट में 4.30 मीटर ऊंची छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता था।
उनकी सफलता पर क्षेत्रीय विधायक गीता शास्त्री, पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल, पूर्व सांसद धर्मराज सिंह पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज समी, जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन,प्रधान संघ अध्यक्ष तीरथ यादव आदि ने बधाई दी है।