{"_id":"5eaf0fb3b8b79e2a7965bd42","slug":"ama-s-blood-bank-opened-12-hours-later-corona-positive-s-partner-was-closed-by-donating-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे बाद खुला एएमए का ब्लड बैंक, कोरोना पॉजिटिव के साथी के ब्लड डोनेट करने से किया गया था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे बाद खुला एएमए का ब्लड बैंक, कोरोना पॉजिटिव के साथी के ब्लड डोनेट करने से किया गया था बंद
Mon, 04 May 2020 12:09 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूकरगंज के कोरोना पॉजिटिव इंजीनियर के साथी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन का ब्लड बैंक 12 घंटे के बाद खोला गया। इंजीनियर के साथी ने अपने एक करीबी को एएमए ब्लड बैंक जाकर ब्लड दिया था। जब इंजीनियर की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई तो ब्लड बैंक को बंद कर दिया गया था। बंद रहने के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बिना ब्लड लिए ही लौट गए।
विज्ञापन
लूकरगंज के इंजीनियर लॉकडाउन में जरूरतमंदों को खाना, पानी बांट रहे थे। उनके साथ उनका एक दोस्त भी था। इंजीनियर की तबीयत खराब हुई तो उनकी कोरोना की जांच हुई। रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद ही उनके दोस्त ने एएमए ब्लड बैंक को फोन कर सूचना दी कि उन्होंने अपने एक करीबी को ब्लड दिया था। आनन-फानन में ब्लड बैंक को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
दोस्त की जांच शनिवार को कराई गई तो देर रात रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद ब्लड बैंक को खोला गया। एएमए के पदाधिकारी डॉ. युगांतर पांडेय ने कहा कि यह कदम एहतियातन उठाया गया था। जब इंजीनियर के साथी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई तो ब्लड बैंक को सैनिटाइज कराकर सामान्य रूप से संचालित कर दिया गया। रविवार को वहां दिन भर में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने ब्लड ट्रंजेक्शन किया।
विज्ञापन