फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   alternative academic calender

स्कूलों के लिए बन रहा अल्टरनेटिव एकेडमिक कैलेंडर 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
alternative academic calender
स्कूलों के लिए बन रहा अल्टरनेटिव एकेडमिक कैलेंडर                0 एनसीईआरटी की ओर छात्रों की पसंद को पठन- पाठन में शामिल करने की तैयारी प्रयागराज। स्कूली शिक्षा में विद्यार्थियों के लिए उनकी पसंद से जुड़ी एक्टीविटीज को शामिल करने के उद्देश्य से नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की ओर से अल्टरनेटिव एकेडमिक कैलेंडर बना रहा है।  एकेडमिक कैलेंडर खासतौर पर उन एक्टिविटीज को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है जिससे आनंदपूर्ण तरीके से चीजों को सीखने में मदद मिलेगी। एकेडमिक कैलेंडर में छात्रों की पसंद की बात शामिल करने के सम्बंध में सीबीएसई की चेयरपर्सन अनीता करवाल ने स्कूलों से जुड़े सभी प्रधानाचार्यो को लिखे पत्र में  एकेडमिक कैलेंडर खासतौर पर उन एक्टिविटीज को ध्यान में रखकर तैयार करने के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि इसके जरिए आनंदपूर्ण तरीके से चीजों को सीखने में मदद मिलेगी। कैलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके नई चीजों को सीखने के तरीके भी बताएगा। बोर्ड ने स्कूल के प्रमुखों से कहा है कि हम जल्द ही यह कैलेंडर आप लोगों के साथ साझा करेंगे। 0 स्कूल के प्रधानाचार्यो से कहा है कि जिन हालात से देश गुजर रहा है ऐसे में सभी स्कूल प्रमुखों को एकेडमिक गतिविधियों को मैनेज करने के लिए एजुकेशन प्रक्रिया में परिवर्तन करके नयापन लाने की जरूरत है। पत्र में आगे लिखा है कि प्रधानाचार्य के तौर पर आपको मौजूदा हालात में बड़ी भूमिका निभानी है। यह कैलेंडर वर्तमान आपातकाल से निपटने के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य में इस तरह की कठिन घटनाओं का सामना करने के तरीके भी सिखाए। 0 मानव संसाधन विकास मंत्रालय के डिजिटल लर्निंग/ ई-लर्निंग प्लेटफॉर्मों का उपयोग करने का निर्देश भी स्कूल प्रमुखों को दिया है। उन्होंने स्कूल प्रधानाचार्यो से सीबीएसई के एएसएआर एप पर अपना काम साझा करने के लिए कहा है। साथ ही उनको इनोवेटिव टाइमटेबल, असाइनमेंट्स, क्वेश्चन बैंक को बोर्ड के साथ शेयर करने को कहा है। उन्होंने  प्रधानाचार्यो से कहा है कि आपके प्रयास आपके स्कूल तक ही सीमित ना रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed