{"_id":"6ae4ff5b3f35fed9a7090dec","slug":"along-with-decorating-the-house-on-diwali-the-flame-of-self-reliance-is-also-burning-allahabad-news-c-3-ald1024-1008315-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दिवाली पर घर की सजावट के साथ आत्मनिर्भरता की भी जला रहीं लौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दिवाली पर घर की सजावट के साथ आत्मनिर्भरता की भी जला रहीं लौ
Sat, 31 Oct 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
नेहा अग्रवाल
दिवाली पर घरों को सजाने के लिए इस बार हस्तनिर्मित उत्पादों की भी खूब मांग है। इन उत्पादों के पीछे सिर्फ हुनर नहीं बल्कि महिलाओं की अपनी कहानियां भी हैं। किसी ने बच्चों के अपने जीवन में व्यस्त होने के बाद अकेलेपन को दूर करने के लिए काम शुरू किया तो किसी ने जीवनसाथी को खोने के बाद बच्चे की जिम्मेदारी उठाने के लिए हुनर को रोजगार बनाया। वहीं, कुछ महिलाएं अपने पुराने शौक को कारोबार का रूप देकर अपनी पहचान बना रही हैं। इनके बनाए तोरण, बंधनवार, दीये, टी-लाइट्स और टेबल रनर देश के साथ विदेश तक पहुंच रहे हैं। संवाद
अकेलेपन को दूर करने के लिए सीखा हुनर
दरभंगा कॉलोनी की नेहा अग्रवाल (45) की बड़ी बेटी की शादी हो गई और छोटी बेटी भी अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गई तो घर में खालीपन महसूस होने लगा। इसी खालीपन को दूर करने के लिए उन्होंने जुलाई 2026 में हस्तनिर्मित सजावटी सामान बनाने का काम सीखा और अगस्त में दिवाली के लिए तोरण, और दीयों आदि बनाने शुरू किए। नेहा कहती हैं कि शुरुआत लगा कि यह सामान लोगों को पसंद आएंगे या नहीं लेकिन प्रदर्शनियों में ग्राहकों की सराहना ने हौसला बढ़ाया।
बेटे की जिम्मेदारी ने बनाया आत्मनिर्भर
शिवानी अग्रवाल के लिए हस्तनिर्मित सामान बनाना जिंदगी को नए सिरे से संभालने का जरिया है। वर्ष 2024 में पति के निधन के बाद उनके सामने 10 साल के बेटे की जिम्मेदारी थी। ऐसे कठिन समय में उन्होंने अपने हाथों के हुनर को रोजगार का माध्यम बनाया। वह दो वर्षों से दीये, बंधनवार, लटकन, भगवान की पोशाक और बेडशीट तैयार कर रही हैं। शिवानी के बनाए उत्पाद की बिक्री प्रयागराज के साथ दूसरे शहरों में भी होती है।
विज्ञापन
बचपन के शौक को बनाया पहचान
मानसरोवर चौराहे के पास रहने वाली रुचिरा अग्रवाल (43) को बचपन से ही पेंटिंग और सजावटी सामान बनाने का शौक रहा है। उन्होंने बीकॉम के बाद फाइन आर्ट्स में डिप्लोमा किया। पिछले 10-15 वर्षों से वह पैकिंग, वेडिंग हैंपर, रिंग प्लेटर और गिफ्ट पैकिंग का काम कर रही हैं। पिछले साल से दिवाली के लिए टी-लाइट्स, शुभ-लाभ और सजावटी सामान तैयार करना शुरू किया। इस बार ऑर्डर इतने अधिक मिले कि इस बार प्रदर्शनी लगाने का समय ही नहीं निकाल पाईं।
टेबल रनर और हैवी तोरण की मांग अधिक
मुट्ठीगंज निवासी तनिषा अग्रवाल दिवाली पर घर की सजावट और गिफ्टिंग के लिए कई तरह के हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार कर रही हैं। इनमें डिजाइनर टेबल रनर, हैवी बंधनवार, तोरण, मिनी शुभ-लाभ, टी-लाइट्स और कस्टमाइज्ड गिफ्ट शामिल हैं। वह बताती हैं कि इस दिवाली पर टेबल रनर और हैवी तोरण की मांग अधिक रही। तोरण की कीमत 800 से 4000 रुपये तक है, जबकि छोटे रिटर्न गिफ्ट 30 रुपये से शुरू होते हैं। उनके बनाए उत्पाद देश के अलग-अलग शहरों के साथ अमेरिका तक गए हैं।