{"_id":"65f294a3eb64730986045bd0","slug":"along-with-day-night-temperature-also-started-increasing-doctors-advised-to-avoid-hot-and-cold-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather : दिन के साथ ही रात का तापमान भी लगा बढ़ने, डॉक्टरों ने दी ठंडे-गर्म से बचने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather : दिन के साथ ही रात का तापमान भी लगा बढ़ने, डॉक्टरों ने दी ठंडे-गर्म से बचने की सलाह
Thu, 14 Mar 2024 11:39 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:39 AM IST
सार
मौसम वैज्ञानिक डॉ.शैलेष राय का कहना है कि होली के पहले हल्की बारिश की संभावना है। मगर अगले दो से तीन दिन तक इसी तरह धूप रहेगी साथ ही हल्की हवाएं भी चलती रहेंगी। वहीं मौसम में लगातार परिवर्तन के कारण सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
दिन में तेज धूप निकलने से मौसम में आया परिवर्तन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीषण सर्दी के बाद अब गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसकी वजह से मंगलवार से अधिक गर्म बुधवार रहा। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं रात का तापमान भी 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
ऐसे में दिन के साथ रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बृहस्पतिवार से आसमान में हल्के बादल रहेंगे। वहीं 17 मार्च तक बारिश होने की संभावना भी है। बुधवार को सुबह से ही तेज गर्मी रही। दोपहर के समय तेज धूप के कारण पुराने शहर की सड़कों पर कम यातायात देखने को मिला।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ.शैलेष राय का कहना है कि होली के पहले हल्की बारिश की संभावना है। मगर अगले दो से तीन दिन तक इसी तरह धूप रहेगी साथ ही हल्की हवाएं भी चलती रहेंगी। वहीं मौसम में लगातार परिवर्तन के कारण सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने ठंडे गर्म से बचने की सलाह दी है। उनका कहना है कि फिलहाल ठंडे पेय पदार्थों से दूरी बनाकर रहें।
विज्ञापन