फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Along with 23 roads, seven flyovers will also be illuminated with attractive lights, the shape of trident, bow

Prayagraj : 23 सड़कों के साथ 7 फ्लाईओवर भी आकर्षक रोशनी से जगमगाएंगे, त्रिशूल, लुभाएगी तीर धनुष, कलश की आकृति

Sun, 09 Jun 2024 02:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 02:40 PM IST
सार

वाराणसी और अयोध्या की तरह प्रयागराज को भी महाकुंभ से थिमेटिक लाइटों से सजाने की योजना बनाई गई है। ताकि, शहर में प्रवेश से पहले ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एहसास हो जाए कि वे कुंभ नगरी में प्रवेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Along with 23 roads, seven flyovers will also be illuminated with attractive lights, the shape of trident, bow
स्ट्रीट लाइट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ से पहले शहर की प्रमुख 23 सड़कें तथा सात फ्लाईओवर आकर्षक एवं रंगबिरंगी लाइट से रोशन होंगी। इन पर त्रिशूल, कलश, तीन धनुष, नमस्कार आदि आकार वाली लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निगम की ओर से इसका विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इस पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन

वाराणसी और अयोध्या की तरह प्रयागराज को भी महाकुंभ से थिमेटिक लाइटों से सजाने की योजना बनाई गई है। ताकि, शहर में प्रवेश से पहले ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एहसास हो जाए कि वे कुंभ नगरी में प्रवेश कर रहे हैं। इस पर निर्णय छह महीने पहले ही चुका था। इस काम में नगर निगम के अलावा प्रयागराज विकास प्राधिकरण, बिजली एवं पर्यटन विभाग तथा सेतु निगम को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

इसके तहत सेतु निगम पुलों को थिमेटिक लाइटों से सजाएगा। प्राधिकरण शहर की कई सड़कों का चौड़ीकरण एवं चौराहों के सुंदरीकरण का काम कर रहा है। इन सड़कों और चौराहों पर लाइटें भी प्राधिकरण लगाएगा। पर्यटन विभाग फसाड लाइटें लगाएगा तो मेला क्षेत्र को रोशन करने का काम बिजली विभाग के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में नगर निगम 23 सड़कों तथा सात फ्लाईओवर पर थिमेटिक लाइटें लगाएगा। शासन की अनुमति के बाद निगम की ओर से अब विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है। निगम के प्रकाश मार्ग विभाग के मुख्य अभियंता संजय कटियार ने बताया कि शासन की अनुमति मिलने के बाद टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नवंबर तक लाइटें लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

लाइटों के डेढ़ दर्जन आकार चिह्नित, मुख्यमंत्री करेंगे चयन

थिमेटिक लाइटों के आकार के चयन में कुंभ आयोजन तथा धार्मिक नगरी की पहचान को ध्यान में रखा गया है। इसके तह डेढ़ दर्जन से अधिक आकार की लाइटें चिह्नित की गई हैं। लाइटों का आकार अधिकतम दो फीट लंबा और दो फीट चौड़ा होगा। इनमें तीर धनुष, नमस्कार, कुंभ कलश, त्रिशूल, सूर्य आदि चिह्न चुने गए हैं। शहरियों के सुझाव पर चुने गए चिह्न शासन भेज दिए गए हैं। अफसरों का कहना है कि मुख्यमंत्री के सामने इन्हें रखा जाएगा और वे ही चयन करके बताएंगे कि किन-किन आकार की लाइटें लगाई जाएं।

नगर निगम इन सड़कों एवं फ्लाईओवर पर लगाएगा थिमेटिक लाइटें

सड़कें

- अयोध्या-प्रयागराज मार्ग मलाका चौराहा

- फाफामऊ पुल से तिराहा तक

- कानपुर रोड पर चौफटका से साई वाटिका

- मिर्जापुर मार्ग

- न्याय मार्ग

- महात्मा गांधी (दो सड़कें)

- फाफामऊ पुल से जीटी जवाहर चौराहा

- नवाज युसूफ रोड

- स्टेशन रोड डीएसए मैदान से बैरहना

- महर्षि दयानंद मार्ग

-स्टेनली रोड (लखनऊ मार्ग)

- सरदार पटेल मार्ग

- यमुना बैंक रोड

- छतनाग घाट रोड

- टीकरमाफी रोड

- ओल्ड जीटी रोड झूंसी की तरफ

- अरैल रोड

- नैनी में लेप्रोसी चौराहा से बंधा रोड

- बाघंबरी रोड

- नरूल्लाह रोड

- रीवा रोड
- एयरपोर्ट मार्ग

फ्लाईओवर

- ईश्वर शरण

- अलोपीबाग

- बख्शीबांध

- आईईआरटी

- लीडर रोड ओवर ब्रिज

- हाईकोर्ट

- चौफटका

दारागंज विद्युत शवदाह गृह होगा चालू, टेंडर जल्द

दारागंज विद्युत शवदाह गृह जल्द चालू होगा। आचार संहिता खत्म होने के साथ नगर निगम की ओर से इसके लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई इै। विद्युत शवदाह गृह के संचालन की जिम्मेदारी निजी संस्थाओं को दी जाती है लेकिन पुरानी संस्था की अवधि जनवरी में ही खत्म हो गई। इसके बाद से शवदाह गृह का संचालन ठप है। इसकी वजह से वहां अंत्येष्टि का काम भी ठप है। नई संस्था के चयन के लिए बीच में टेंडर निकाला गया था लेकिन कोई संस्था आगे नहीं आई। इसके बाद आचार संहिता लागू हो गई। मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता संजय कटियार ने बताया कि आचार संहिता खत्म हो गई है। जल्द ही नई संस्था के चयन के लिए टेंडर निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed