फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allocation of land and facilities will begin from November 12 at the Mela

Prayagraj News: मेले में 12 नवंबर से शुरू होगा भूमि व सुविधाओं का आवंटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Allocation of land and facilities will begin from November 12 at the Mela
महाकुंभ क्षेत्र में भूमि एवं सुविधाओं का आवंटन 12 नवंबर से शुरू होगा। इसके एक-दो दिन बाद पर्ची भी ऑनलाइन कर दी जाएगी, जिसके आधार पर संस्थाएं सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगी।
विज्ञापन

वहीं, नई संस्थाओं के पंजीकरण तथा भूमि व सुविधाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी गई। पहले दिन शाम पांच बजे तक 30 संस्थाओं ने आवेदन भी कर दिया।
विज्ञापन

इसके लिए 12 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। मेला प्रशासन ने 12 नवंबर से आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की भी योजना बनाई है। आवंटन चरणबद्ध तरीके से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी का कहना है कि इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। दिसंबर में सभी संस्थाओं को स्थापित कर दिया जाएगा।


----
शहर के चारों तरफ श्मशान घाट बनाने की मांग
महाकुंभ के दौरान दारागंज, नैनी और ककरहा घाटों पर नहीं होगा अंतिम संस्कार
प्रयागराज। पार्षद शिवसेवक सिंह और अन्य लोगों ने शहर के चारों तरफ श्मशान घाट बनाने की मांग की है। इस संबंध में मंगलवार को मेलाधिकारी विजय किरन आनंद को ज्ञापन सौंपा गया ।
महाकुंभ के दौरान दारागंज, नैनी और ककरहा समेत कई श्मशान घाटों पर शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो पाएगा, हालांकि दारागंज घाट पर विद्युत शवदाह गृह चालू रहेगा। शहर में सिर्फ रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार हो पाएगा।
मेलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में नगर आयुक्त से बात की जाएगी। वहीं, नगर निगम के मुख्य अभियंता सतीश कुमार का कहना है कि नए या अस्थायी श्मशान घाट बनाने का कोई प्रावधान नहीं है।

महाकुंभ के दौरान दारागंज घाट पर विद्युत शवदाह गृह और रसूलाबाद घाट पर ही अंतिम संस्कार होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में नागेंद्र शुक्ला, राजकुमार निषाद, अनूप त्रिपाठी, बंटू मिश्रा, राजू यादव में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed