फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allegations of SP, Panchayat members are being threatened by BJP and government officials

प्रयागराज: सपाइयों का आरोप, पंचायत सदस्यों को भाजपा और सरकारी अफसरों द्वारा दी जा रही है धमकी 

Tue, 22 Jun 2021 06:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Jun 2021 06:37 PM IST
सार

  • कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर पंचायत सदस्यों पर बनाया जा रहा दवाब

विज्ञापन
Allegations of SP, Panchayat members are being threatened by BJP and government officials
समाजवादी पार्टी फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही पंचायत सदस्यों को अपने पाले में शामिल करने के लिए  भाजपा और सपा द्वारा पूरा जोर लगाया जा रहा है। इस बीच सपाइयों ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के इशारे पर पुलिस और प्रशासन के अफसर पंचायत सदस्यों और उनके परिवार के लोगों पर तमाम तरह के दवाब बना रहे हैं। कुछ पंचायत सदस्यों को धमकी भी दी गई है।

विज्ञापन


पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे सपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। कहा कि कुछ पंचायत सदस्यों को उनके खिलाफ फर्जी मुकदमें की भी धमकी दी गई है। ताकि दबाव में आकर पंचायत सदस्य सत्ताधारी दल के प्रत्याशी को अपना वोट दें। सात सूत्रीय ज्ञापन में सदस्यों को डराने, धमकाने, लालच देने, परिवार के नौकरी-पेशा लोगों के निलंबल एवं स्थानांतरण कराने, पैसों का लालच देकर वोट हासिल करने के लिए सत्ताधारी पार्टी के लोग दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती के साथ मतदान स्थल पर सीसीटीवी कैमरा, वीडियो ग्राफी आदि की व्यवस्था सरकार द्वारा करवाई जाए। सपा नेताओं ने यह भी कहा कि जो सदस्य साक्षर और पढ़े-लिखे हैं उन्हें किसी भी प्रकार का सहायक न दिया जाय। सपा नेताओं ने वर्ष 2011 में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि तब सपा के कुल 25 सदस्य विजयी हुए थे, लेकिन प्रत्याशी को महज पांच वोट ही मिले सके। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, राम मिलन यादव, राम सुमेर पाल, राम कृपाल कोल, राम देव निडर, दूधनाथ पटेल, दान बहादुर मधुर, मोहम्मद परवेज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed