फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allegations of disturbances in the evaluation of 69 thousand assistant teacher recruitment

69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप

Fri, 15 May 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
allegations of disturbances in the evaluation of 69 thousand assistant teacher recruitment
69 हजार शिक्षक भर्ती के मूल्यांकन में गड़बड़ी और परीक्षा के दौरान पेपर लीक मामले की जांच कराने की परीक्षार्थियों ने मांग की है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने भर्ती में हुई गड़बड़ी के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पोस्टर जारी किया। पोस्टर जारी करने के साथ उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। परीक्षार्थियों का कहना है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे कोर्ट जाएंगे। शिक्षक भर्ती का परिणाम जारी होने के बाद अधिकांश परीक्षार्थी मान रहे हैं कि पूरी परीक्षा में गड़बड़ी हुई है, छात्रों ने पोस्टर जारी करते हुए सवाल उठाया कि एक तरफ लॉकडाउन है, कोर्ट बंद है और सरकार शिक्षक भर्ती पूरा करने का दिखावा कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश के कई जिलों में पोस्टर जारी करने के साथ न्याय मोर्चा से जुड़े छात्रों ने सरकार से जवाब मांगा कि आखिर में वायरल उत्तर कुंजी की जांच रिपोर्ट का क्या हुआ, जो एफआईआर हुई थी, जिन लोगों को जेल भेजा गया, उससे जुड़े नकल माफियाओं को क्यों नहीं पकड़ा गया। 40 हजार परीक्षार्थियों के रिजल्ट क्यों जारी नहीं किए गए। विवादित प्रश्नों पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी मौन क्यों हैं। परीक्षार्थियों ने 130 से अधिक अंक पाने वालों की रैंडम जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed