Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allegations of arbitrariness in fertilizer distribution; farmers return empty-handed after waiting for hours.

Prayagraj News: खाद वितरण में मनमानी का आरोप, घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटे किसान

Fri, 06 Nov 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 06 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Allegations of arbitrariness in fertilizer distribution; farmers return empty-handed after waiting for hours.
मैकी देवी
किसान सेवा सहकारी समिति उपकेंद्र पूरब शरीरा में खाद और डीएपी की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गेहूं, आलू और सरसों की बोआई का समय होने के कारण बड़ी संख्या में किसान खाद लेने केंद्र पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से लाइन में लगे किसानों को खाद नहीं मिली। आरोप है कि कर्मचारी मशीन खराब होने की बात कहकर केंद्र बंद कर चले गए।
विज्ञापन


किसानों के बीच चर्चा रही कि बुधवार शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर पर बड़ी मात्रा में खाद लादकर कहीं भेजी गई। बृहस्पतिवार सुबह से ही किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन के कागजात लेकर केंद्र पहुंचने लगे। अर्जुन प्रसाद, घनश्याम कुमार, शुभम पाल, राजू सेन, रामदुलारे आदि किसान खाद के इंतजार में लाइन लगाए रहे। किसानों ने खाद वितरण में मनमानी और कालाबाजारी की आशंका जताते हुए जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जान-पहचान वालों को आसानी से खाद मिल जाती है, जबकि आम किसान परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

----वर्जन-------

वह सुबह साढ़े सात बजे केंद्र पहुंच गए थे। लाइन में भी लगे थे लेकिन कर्मचारी मशीन खराब होने का बहाना बनाकर केंद्र बंद कर चले गए।
-- संतोष कुमार सिंह, बखरगंज

आलू की बोआई करनी है लेकिन समिति से खाद नहीं मिल रही है। ऐसे में मजबूरी में अधिक कीमत देकर निजी दुकानों से खाद खरीदनी पड़ेगी।
-- सुगई सरोज,पालरा

काफी देर से लाइन में बैठी थीं। किसी तरह खाद मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कर्मचारी केंद्र बंद कर चले गए। अब बाजार से खाद खरीदनी पड़ेगी।
-- मैकी देवी, पूरब पश्चिम

:: वर्जन ::
समिति पर खाद वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी की शिकायत की जांच कराई जाएगी। मशीन खराब होने के कारण केंद्र बंद किए जाने की भी जानकारी ली जाएगी। किसानों को नियमानुसार खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- शिव शंकर चौधरी, कृषि अधिकारी

मैकी देवी

मैकी देवी

मैकी देवी

मैकी देवी

मैकी देवी

मैकी देवी

मैकी देवी

मैकी देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed