{"_id":"6a54020797b95bef6b04643a","slug":"allegation-of-misconduct-against-former-chairman-complaint-lodged-with-dcp-yamunanagar-allahabad-news-c-417-1-gd11003-7937-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पूर्व चेयरमैन से बदसलूकी का आरोप, डीसीपी यमुनानगर से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पूर्व चेयरमैन से बदसलूकी का आरोप, डीसीपी यमुनानगर से शिकायत
Mon, 13 Jul 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत भारतगंज के वार्ड 11, मो.अली रोड निवासी पूर्व चेयरमैन यास्मीन खान पत्नी सिराजुद्दीन खान ने डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव को शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ बदसलूकी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीते 13 जून को पड़ोस का रहने वाला आरोपी नौकरानी के कूड़ा फेंकने की बात पर गालीगलौज करने लगा।
शोरशराबा सुनकर आरोपी के परिवारवाले पहुंच गए और मारपीट की धमकी देने लगे। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि आरोपी आए दिन घर के बाहर आकर छेड़खानी करते हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि वह अपनी दो बेटियों के साथ घर में अकेली रहती है।
पूर्व नगर अध्यक्ष यास्मीन खान ने बातचीत में बताया कि उक्त शिकायत पत्र मांडा थाने से लेकर डीसीपी यमुनानगर को 14 जून को दिया गया, लेकिन एक महीने बीत गया कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर मेरे व मेरी पुत्रियों के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदार आरोपियों की होगी।