फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allegation of juvenile being beaten inside a locked room at the juvenile observation home; police station gheraoed

Prayagraj News: बाल संप्रेक्षण गृह में कमरा बंद कर किशोर की पिटाई का आरोप, थाने का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Allegation of juvenile being beaten inside a locked room at the juvenile observation home; police station gheraoed
खुल्दाबाद स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में शनिवार रात एक किशोर की पिटाई के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। नाराज परिजनों ने खुल्दाबाद थाने पहुंचकर घेराव कर आरोपियों और बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। खुल्दाबाद थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

करछना थाना क्षेत्र का 16 वर्षीय किशोर को कुछ दिन पहले बाल संप्रेक्षण गृह में मारपीट में घायल होने के बाद एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। चोटों को देखते हुए उसे जमानत मिल गई। शनिवार को वह परिजनों के साथ कपड़ा लेने बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद कुछ किशोरों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

किशोर की मां का आरोप है कि बेटे को एक कमरे में बंद कर पीटा गया। मारपीट में किशोर की पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग और कई अधिवक्ता खुल्दाबाद थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात तक थाने के बाहर गहमागहमी का माहौल बना रहा। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक पुलिस खंगालती रही फुटेज
देर रात तक बाल संप्रेक्षण गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, घटना के बाद बाल गृह की सुरक्षा व्यवस्था और वहां रह रहे किशोरों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं, खुल्दाबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बाल संप्रेक्षण गृह के अंदर दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed