फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allegation of adulteration at petrol pump in Bhirpur, video of assault goes viral

Prayagraj : भीरपुर में पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल

Thu, 26 Mar 2026 02:05 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भीरपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, भीरपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Mar 2026 02:05 PM IST
सार

भीरपुर क्षेत्र के हर्रई स्थित एक फिलिंग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कथित घटतौली को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि उपभोक्ताओं से 500 रुपये लेने के बावजूद मात्र 400 रुपये का ही तेल दिया जा रहा है। इस गड़बड़ी को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Allegation of adulteration at petrol pump in Bhirpur, video of assault goes viral
स्वीटा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

भीरपुर क्षेत्र के हर्रई स्थित एक फिलिंग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कथित घटतौली को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि उपभोक्ताओं से 500 रुपये लेने के बावजूद मात्र 400 रुपये का ही तेल दिया जा रहा है। इस गड़बड़ी को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह से ही फिलिंग स्टेशन पर इस मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हंगामा और हाथापाई साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद पांडेय ने अभिषेक यादव के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया, लेकिन माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलिंग स्टेशन पर घटतौली की शिकायत पहले भी सामने आती रही है, लेकिन इस बार मामला खुलकर सामने आने से उपभोक्ताओं में नाराजगी और बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि घटतौली की पुष्टि होती है, तो पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, वायरल वीडियो और उपभोक्ताओं के आरोपों के आधार पर जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed