फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allapur Dot stopped under the bridge, suddenly stopped way

अल्लापुर डॉटपुल के नीचे रोका अचानक रोका रास्ता

Sun, 24 Dec 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 24 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Allapur Dot stopped under the bridge, suddenly stopped way
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अल्लापुर में कुंदन गेस्ट हाउस के पास रेलवे डॉट पुल (आरयूबी) के नीचे रास्ता रोक दिया गया। पुल पर रेल लाइन दोहरीकरण के लिए शनिवार दोपहर अचानक ट्रैफिक डायवर्जन कर वाहनों को दूसरे रास्ते से भेजा गया। लोगों की इस ट्रैफिक डायवर्जन की सूचना नहीं थी। इस कारण अल्लापुर से लेकर सोहबतियाबाग, एलनगंज, तुलरामबाग, बैरहना में दोपहर से रात तक जाम लगा रहा। वहीं शहर में अन्य निर्माण कार्यों के चलते एमएनएनआईटी रेलवे क्रॉसिंग, खुल्दाबाद, चौक, जानसेनगंज में भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, लेकिन वे भी लाचार दिखे।
विज्ञापन


जंक्शन से प्रयाग स्टेशन तक चले रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के चलते रेलवे ने पहले सीएमपी आरयूबी, फिर सोहबतियाबाग आरयूबी और अब कुंदन गेस्ट हाउस स्थित आरयूबी के नीच रास्ता ब्लॉक किया है। रेलवे की योजना के अनुसार कुंदन गेस्ट हाउस स्थित आरयूबी के नीचे का रास्ता 24 दिसंबर की रात से बंद करना था, लेकिन 23 दिसंबर की दोपहर दो बजे ही रास्ता बंद करने से लोग हतप्रभ रह गए और भीषण जाम भी लगा। एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह के मुताबिक, डायवर्जन के  लिए यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यहां यातायात रोकने के साथ ही रेलवे की ओर से सोहबतियाबाग डाट पुल से आवागमन शुरू करा दिया गया। कुंदन गेस्ट हाउस चौराहे से डायवर्जन किए जाने पर इलाके में हर तरफ जाम लग गया।
विज्ञापन


इसके अलावा, शहर के अन्य इलाकों में भी शनिवार को रात तक लोगों को आवागमन में मुश्किल झेलनी पड़ी। एमएनएनआईटी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते एमएनएनआईटी से लेकर अपट्रान चौराहा समेत उसे इलाके में लोगों को हर तरफ जाम का सामना करना पड़ा। जानसेनगंज चौराहे पर भी दोनों तरफ रोज की तरह जाम लगा ही रहा। खुल्दाबाद में प्रकाशोत्सव के जुलूस के चलते नखासकोहना तिराहे से आगे चौक और उधर खुल्दाबाद सब्जी से हिम्मतगंज तक वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के पास बन रहे फ्लाई ओवर के रास्ते में आ रही बिजली की 11 हजार वोल्ट की लाइन शिफ्ट करने के चलते नवाब यूसुफ रोड की एक लेन 25 दिसंबर से सप्ताह भर के लिए बंद रहेगी। लाइन शिफ्ट करने के लिए पावर कारपोरेशन की ओर से पानी टंकी चौराहे से महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क पर खोदाई की जाएगी। बिजली विभाग के काम के चलते क्रिसमस के दौरान शहर में हाईकोर्ट के आसपास और पुराने शहर के लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ सकता है।


पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता निर्माण अवधेश ने बताया कि इस दौरान नवाब यूसुफ रोड पर एक लेन में ही यातायात सुविधा बहाल रहेगी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के सामने बन रहे फ्लाई ओवर के रास्ते में बिजली की लाइन आ रही है। इस लाइन को अंडर ग्राउंड किया जाना है। इसके लिए 25 दिसंबर की शाम से काम शुरू होगा। उन्होंने स्वीकार किया कि लाइन अंडर ग्राउंड किए जाने के दौरान इस सड़क पर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। नवाब यूसुफ रोड की एक लेन बंद किए जाने के चलते 24 दिसंबर से शहर में शुरू होने वाले क्रिसमस उत्सव में आने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर, ऑल सेंट कैथेड्रल और सेंट जोसफ कॉलेज में लगने वाले क्रिसमस मेले में आने वाले लोगों के लिए परेशानी हो सकती है। सड़क की खोदाई के चलते नए वर्ष के उल्लास में भी परेशानी होगी। पुराने शहर के लोगों को सिविल लाइंस आने के लिए जाम से जूझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed