फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP leader Bhupendra Yadav reached Sangamnagari, asked to start preparations for 2024

प्रयागराज : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे संगमनगरी, 2024 की तैयारियों में जुट जाने को कहा

Sat, 16 Apr 2022 05:01 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2022 05:01 PM IST
सार

वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों को एमएलसी चुनाव में डॉक्टर के पी श्रीवास्तव की जीत को कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा बताते हुए सभी का धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
BJP leader Bhupendra Yadav reached Sangamnagari, asked to start preparations for 2024
भूपेंद्र यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शनिवार को अचानक प्रयागराज पहुंचे। बांदा से प्रयागराज आने के बाद वह सीधे सांसद केशरी देवी पटेल के आवास पहुंच गए। सूचना पाकर भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अभी से जुट जाने को कहा। सांसद केशरी देवी पटेल से उन्होंने कुछ देर अकेले में भी वार्ता की।

विज्ञापन



वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों को एमएलसी चुनाव में डॉक्टर के पी श्रीवास्तव की जीत को कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा बताते हुए सभी का धन्यवाद दिया। कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव एवं सन्निकट संपन्न हुए उत्तर प्रदेश के एमएलसी चुनाव की जीत में कार्यकर्ताओं ने जिस उर्जा से कार्य किया है वह ऊर्जा 2024 के चुनाव में भी पूरे दमखम से लगे।
विज्ञापन



इस दौरान सांसद केशरी देवी के पोते-पोती से भी केंद्रीय मंत्री मिले। उनसे मुलाकात करने वालों में एमएलसी विधायक सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, प्रदेश विधि सहसंयोजक संयोजक रणजीत सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, श्याम यादव, अरुण अग्रवाल , पवन श्रीवास्तवख्, विवेक जायसवाल आदि मौजूद रहे। सांसद के आवास से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed