फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The miscreants ran away by snatching the teacher's mobile near the IG office

प्रयागराज : आईजी कार्यालय के पास शिक्षक का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

Mon, 31 Jan 2022 06:59 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 31 Jan 2022 06:59 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहा है। घटना रविवार रात 8:30 बजे के करीब हुई। भुक्तभोगी शिक्षक किसी काम से सिविल लाइंस आए थे। इसके बाद वह पैदल ही घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Prayagraj: The miscreants ran away by snatching the teacher's mobile near the IG office
Crime Scene

विस्तार

सिविल लाइंस में आईजी कार्यालय के पास फतेहपुर निवासी शिक्षक सूर्य नारायण का मोबाइल छीनकर बदमाश भाग निकले। घटना तब हुई जब वह पैदल ही राजापुर स्थित अपने कमरे पर जा रहे थे।

विज्ञापन



पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहा है। घटना रविवार रात 8:30 बजे के करीब हुई। भुक्तभोगी शिक्षक किसी काम से सिविल लाइंस आए थे। इसके बाद वह पैदल ही घर लौट रहे थे। अभी वह आईजी कार्यालय के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाश उनसे मोबाइल छीन कर भाग निकले।
विज्ञापन



उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। लेकिन घंटों पड़ताल करने के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed