फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Laptop and two lakh cash stolen from contractor's fortuner

प्रयागराज : ठेकेदार की फॉर्च्यूनर से लैपटॉप और दो लाख नकदी चोरी

Thu, 20 Jan 2022 03:04 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 20 Jan 2022 03:04 PM IST
सार

दुकान के सामने ही उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी की थी। सामान लेकर जब वह वापस अपनी गाड़ी में पहुंचे तो देखा कि पीछे की सीट पर रखा हुआ बैग गायब था। जिसमें लैपटॉप के साथ ही ₹2 लाख नगद भी रखे हुए थे।

विज्ञापन
Prayagraj: Laptop and two lakh cash stolen from contractor's fortuner
चोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कीडगंज थाना क्षेत्र के कैराना में ठेकेदार विशाल सिंह की फॉर्च्यूनर कार से लैपटॉप और ₹2 लाख नगद उड़ा दिया गया। घटना तब हुई जब वह हार्डवेयर का कुछ सामान खरीदने के लिए गए हुए थे। पुलिस ने उनकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ठेकेदार विशाल सिंह जॉर्जटाउन के रहने वाले हैं। वह 2 दिन पहले कीडगंज के बैरहना में स्थित लश्कर लाइन के पास एक हार्डवेयर की दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए गए थे।

विज्ञापन


दुकान के सामने ही उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी की थी। सामान लेकर जब वह वापस अपनी गाड़ी में पहुंचे तो देखा कि पीछे की सीट पर रखा हुआ बैग गायब था। जिसमें लैपटॉप के साथ ही ₹2 लाख नगद भी रखे हुए थे।
विज्ञापन


बहुत खोजबीन करने के बाद भी बैग और नकदी का कुछ पता नहीं चला इसके बाद उन्होंने थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत की। कीडगंज पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में संदिग्ध युवक नजर आया है जिसकी तलाश की जा रही है। नगदी के संबंध में ठेकेदार कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed