{"_id":"61dc26fb046d250a4340eb25","slug":"allahabad1641817851","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : महिला को अश्लील वीडियो भेजकर किया परेशान, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : महिला को अश्लील वीडियो भेजकर किया परेशान, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 10 Jan 2022 06:00 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 06:00 PM IST
सार
करेली में रहने वाली 27 वर्षीय महिला के फोन पर अश्लील वीडियो भेजकर उसे परेशान किया गया। जब उसने इसका विरोध किया तो उससे अश्लील बातें की गईं। परेशान महिला ने शिकायत उच्चाधिकारियों से की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
call
- फोटो : demo
विस्तार
करेली में रहने वाली 27 वर्षीय महिला के फोन पर अश्लील वीडियो भेजकर उसे परेशान किया गया। जब उसने इसका विरोध किया तो उससे अश्लील बातें की गईं। परेशान महिला ने शिकायत उच्चाधिकारियों से की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके मोबाइल पर पिछले कई दिनों से लगातार अश्लील मैसेज व वीडियो भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उसने मोबाइल नंबर पर कॉल कर रोकना चाहा तो उससे फोन पर ही अभद्रता और अश्लील बातें शुरू कर दी गईं। बहुत समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसकी ओर से अश्लील मैसेज व वीडियो लगातार भेजे जा रहे हैं। महिला ने एडीजी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद अफसरों के आदेश पर करेली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन