{"_id":"61dab567995ade04d05ada6d","slug":"allahabad1641723239","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मकान बेचने के नाम पर हड़प लिए 65 लाख रुपए, पिता पुत्र नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मकान बेचने के नाम पर हड़प लिए 65 लाख रुपए, पिता पुत्र नामजद
Sun, 09 Jan 2022 03:43 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 03:43 PM IST
सार
उनका आरोप है कि चिंतामणि रोड निवासी बृजेश कुमार सिंह ने मकान बेचने के नाम पर उनसे ₹65 लाख अलग-अलग किस्तों में ले लिए। बाद में पता चला कि मकान विवादित है और इसे बेचने का अधिकार किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकान के नाम पर ₹65 लाख हड़पने के मामले में पिता-पुत्र पर जार्जटाउन थाने में एफ आई आर दर्ज की गई है। पीड़ित का आरोप है कि वह थाने गया था लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने कोर्ट में अर्जी देकर गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। वादी अनिल कुमार सिंह जार्जटाउन थाना क्षेत्र में रहते हैं।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि चिंतामणि रोड निवासी बृजेश कुमार सिंह ने मकान बेचने के नाम पर उनसे ₹65 लाख अलग-अलग किस्तों में ले लिए। बाद में पता चला कि मकान विवादित है और इसे बेचने का अधिकार किसी के पास नहीं है। इस तरह उनसे ₹65 लाख धोखाधड़ी कर हड़प लिए गए। उन्होंने कोर्ट में अर्जी दी थी जिस के आदेश पर बृजेश और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन