फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad unviersity's jk institute online alumi meet

20 वर्ष बाद मिले इविवि बीटेक के पुरा छात्र, खो गए पुराने दिन

Wed, 02 Sep 2020 10:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
allahabad unviersity's jk institute online alumi meet
allahabad unviersity's jk institute online alumi meet - फोटो : CITY DESK
- कोई यूएसए से शामिल हुआ तो कोई म्यामार से, सभी ने कहा कोरोना संकट के बाद फिर होगी मुलाकात
विज्ञापन

- उत्तर मध्य रेलवे के चीफ सिग्नलिंग इंजीनियर बने कार्यक्रम के सूत्रधार, कई वर्ष बाद हुई मुलाकात में कुछ हुए भावुक
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जेके इंस्टीट्यूट से बीटेक पास पुरा छात्र 20 वर्ष बाद मिले। वेबिनार के माध्यम से मिले इन पुरा छात्रों ने अपने पुराने दिन याद करने के साथ अब तब के सभी खट्टे-मीठे अनुभव भी साझा किए। इस वेबिनार में कोई यूएसए से शामिल हुआ तो कोई पड़ोसी मुल्क म्यामार से। सभी ने वादा किया कि कोरोना संकट से निजात पाने के बाद वह एक बार फिर मिलेंगे।
विश्विद्यालय के जेके इंस्टीट्यूट से 1999 में पास आउट यह पुरा छात्र पहले एक पुरा छात्र सम्मेलन करवाना चाहते थे, लेकिन देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की वजह से सभी ने वेबिनार के माध्यम से ही मिलने का निश्चय किया। इस आयोजन में सभी पुरा छात्रों को वेबिनार के माध्यम से मिलाने में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के चीफ सिग्नल इंजीनियर नीरज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नीरज यादव ने बताया कि हम सभी पुरा छात्रों ने 1999 में इविवि के जेके से बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद सारे दोस्त सरकारी एवं मल्टी नेशनल कंपनियों के महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हो गए।
विज्ञापन

वेबिनार के माध ्यम से वर्षों बाद सभी दोस्तों की हुई मुलाकात के दौरान खूब ठहाके भी लगे। कालेज के दिनों को याद कर कुछ पुरा छात्र भावुक भी हुए। इस दौरान कार्यक्रम में यूएसए के स्वात रंजन उपाध्याय तो म्यामार से एनटीपीसी में कार्यरत आलोक अस्थाना, इसरो से वैज्ञानिक रति सिंह, सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी केएल यादव, डीजीएम एनटीपीस अशोक यादव, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से अकुलेश उपाध्याय, भारतीय वायुसेना से सुचित यादव, विवेक, बीएसएनएल से संजय सिंह, विद्युत विभाग से धनराज आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed