{"_id":"58f282344f1c1bd317cf517b","slug":"allahabad-university-will-start-30-entrance-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में 30 से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में 30 से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इस बार परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) दो भागों में कराई जाएगी। शुक्रवार को प्रवेश समिति के निदेशक मनमोहन कृष्ण ने विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षा कार्यक्रम का विज्ञापन 16 अप्रैल को आएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 13 मई निर्धारित की गई है। यानी आवेदन करने के लिए छात्र-छात्राओं को 23 दिन का समय मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट ‘www.aupravesh2017.cbtexam.in’ और ‘www.allduniv.ac.in’ पर उपलब्ध है। सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 30 मई से 30 जून यानी एक माह में पूरी करा ली जाएंगी और 15 जून से जुलाई के आखिरी हफ्ते तक सभी परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
पीजी में प्रवेश के लिए 46 विषयों की परीक्षाएं होंगी। इनमें 17 विषयों को पीजीएटी-2 में रखा गया है। ये सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रम हैं और इनकी परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। जबकि बाकी के परंपरागत विषयों की परीक्षाएं ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से होंगी। सभी परीक्षाएं ढाई घंटे की होंगी और सभी में समान रूप से 150 प्रश्न पूछ जाएंगे। हर प्रश्न पर दो अंक मिलेंगे और एक प्रश्न का गलत जवाब देने पर 25 फीसदी अंक की कटौती की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 30 फीसदी एवं ओबीसी के 25 फीसदी कटऑफ निर्धारित किया गया है। यानी शून्य अंक पर इन वर्गों के किसी अभ्यर्थी का दाखिला नहीं होगा। जबकि एससी/एसटी के लिए कोई कटऑफ नहीं होगा। ऐसे में इस वर्ग के अभ्यर्थियों को शून्य अंक पर दाखिला मिल जाएगा। लेकिन माइनस अंक पर प्रवेश नहीं मिलेगा। जबकि पिछली बार कुछ अभ्यर्थियों को माइनस अंक पाने पर भी प्रवेश मिल गया था।
बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएफए, बीपीईएस, बीपीए (संगीत), एमए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रम, बीए-एलएलबी (पांच वर्षीय ऑनर्स), एलएलबी (तीन वर्षीय ऑनर्स), एलएलएम, बीएड एवं संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)। एमएससी जैव रसायन, एमएससी कृषि विज्ञान (रसायन एवं मृदा, जीव एवं इंटामोलॉजी, वनस्पति) एप्लॉयड जियोलॉजी, एमए इन मास कम्युनिकेशन, मास्टर इन फाइन आर्ट्स, एमपी आर्ट्स, एमए इन फिल्म थियेटर, मास्टर इन डेवलपमेंट स्टीडज (एमडीएस), एमएससी इन मैटेरियल साइंस, एमटेक इन अर्थ सिस्टम साइंस, एमएससी इन बायोइनफॉर्मेटिक्स, एमएससी इन इनवॉयरमेंटल साइंस, एमएससी इन टेक्सटाइल ऐंड एपेरल डिजाइन, एमपीईएड (फिजिकल एजुकेशन), एप्लायड जियोलॉजी (अर्थ ऐंड प्लेनेटरी साइंस), बीएड, एमएड, एमबीए। संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) सिर्फ ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। परीक्षा केवल इलाहाबाद में होगी जबकि अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश एवं इसके बाहर के अन्य जिलों में भी केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पिछली बार प्रवेश परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया था लेकिन इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन केेंद्रों का निर्धारण करेगा। प्रवेश समिति के निदेशक मनमोहन कृष्ण ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए इलाहाबाद समेत कानपुर, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, नई दिल्ली, बंगलूरू एवं कोलकाता में सेंटर बनाए जाएंगे। इलाहाबाद के बाहर सेंटर बनाने से पहले यह देखा जाएगा कि वहां परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हो। न्यूनतम संख्या का निर्धारण बाद में होगा।
प्रवेश परीक्षा के लिए अधिकतम 1500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। एलएलबी (पांच वर्षीय ऑनर्स), पीजीएटी-2 के तहत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के पाठ्यक्रमों और क्रेट के लिए सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1500 रुपये और एससी, एसटी एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा यूजीएटी, एलएलबी (तीन वर्षीय ऑनर्स) एवं पीजीएटी-1 के तहत परंपरागत पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 700 रुपये और एससी, एसटी एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थी को 350 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
00
पाठ्यक्रम-प्रवेश परीक्षा की तिथि/परीक्षा का समय-परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि
बीए-30 मई/सुबह नौ 9 से 11.30- 15 जून
बीकॉम-30 मई/दोपहर दो से 4.30- 15 जून
बीएससी-31 मई/सुबह नौ से 11.30- 15 जून
बीए एलएलबी (पांच वर्षीय ऑनर्स)-31 मई/दोपहर दो से 4.30- 15 जून
अन्य यूजीएटी-एक जून/सुबह नौ से 11.30- 15 जून
एलएलबी (तीन वर्षीय ऑनर्स)-सात जून/सुबह नौ से 11.30- 25 जून
पीजीएटी (1)-आठ जून/दोपहर दो से 4.30-28 जून
पीजीएटी (2) -नौ से 14 जून/सुबह नौ से 11.30- 28 जून
आईपीएस-21 जून/सुबह नौ से 12- पांच जुलाई
क्रेट-25 से 30 जून/सुबह नौ से 12- जुलाई के आखिरी हफ्ते में