फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University will have three monthly examinations

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में तीन बार होंगी मासिक परीक्षाएं

Sat, 11 Sep 2021 08:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Sep 2021 08:59 PM IST
सार

इविवि प्रशासन ने पहले निर्णय लिया था कि एक सत्र में पांच मासिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, लेकिन स्टाफ की कमी एवं अन्य कारणों से अब तय हुआ है कि एक सत्र में तीन मासिक परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा।

विज्ञापन
Allahabad University will have three monthly examinations
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोविड के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में साल में तीन मासिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होंगी। अगर वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन की स्थिति नहीं बनती है तो मासिक परीक्षाओं में मिले अंकों के आधार पर वार्षिक परीक्षाओं के अंक निर्धारित किए जाएंगे। इविवि के परीक्षा विभाग ने मासिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। 
विज्ञापन


इविवि प्रशासन ने पहले निर्णय लिया था कि एक सत्र में पांच मासिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, लेकिन स्टाफ की कमी एवं अन्य कारणों से अब तय हुआ है कि एक सत्र में तीन मासिक परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा। इविवि प्रशासन ने कोविड के मद्देनजर मौजूदा सत्र में स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोशन दे दिया है। इविवि प्रशासन की मंशा है कि भविष्य में ऐसे ही हालात रहे और परीक्षा कराने की स्थिति नहीं रही तो प्रमोशन की स्थिति में विद्यार्थियों के लिए अंक निर्धारण का कोई आधार रहे। इसी को ध्यान में रखते इविवि प्रशासन ने स्नातक में एक सत्र में तीन मासिक परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके तहत बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी होमसाइंस द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की मासिक परीक्षाएं होंगी। परीक्षाएं विभागीय स्तर पर होंगी। इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह की ओर से सभी डीन, विभागाध्यक्षों, समन्वयकों, कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि नए सत्र में मासिक परीक्षा इस वर्ष 20 से 30 अक्तूबर, 10 से 18 दिसंबर और अगले वर्ष 10 से 18 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। तीनों में से जिन दों परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ होगा, उन परीक्षाओं के अंकों के आधार पर रिजल्ट तैयार किए जाएंगे और दोनों परीक्षाओं में विद्यार्थी को मिले अंकों की जानकारी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि प्रैक्टिकल और वाइवा सत्र में एक बार ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed