फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Violence Dispute With Security Guards, Firing in Prayagraj University News in Hindi

Allahabad Violence : छात्र- सुरक्षा गार्ड दो बार हुए आमने-सामने, दोनों तरफ से पथराव

Tue, 20 Dec 2022 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 12:41 AM IST
सार

बवाल के दौरान विवि परिसर में छात्र और सुरक्षा गार्ड दो बार आमने-सामने आए और इसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने छात्रों को खदेड़ा तो सुरक्षागार्डों को भी खरीखोटी सुनाई। 

विज्ञापन
Allahabad University Violence Dispute With Security Guards, Firing in Prayagraj University News in Hindi
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बवाल के दौरान विवि परिसर में छात्र और सुरक्षा गार्ड दो बार आमने-सामने आए और इसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने छात्रों को खदेड़ा तो सुरक्षागार्डों को भी खरीखोटी सुनाई। यूनियन गेट पर छात्रों की पिटाई के बाद खदेड़े जाने पर सभी सुरक्षा गार्ड रजिस्ट्रार कार्यालय के पास जमा हो गए। वहां विवि के कुछ कर्मचारी व अफसर भी मौजूद थे। उधर यूनियन हॉल से पथराव करते हुए छात्र आगे बढ़ते हुए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के पास पहुंचे तो उनका सुरक्षा गार्डों से आमना-सामना हो गया। 

विज्ञापन



सुरक्षा गार्डों को देखते ही छात्रों ने और भी उग्र रूप धारण कर लिया और पथराव करते हुए आगे बढ़ने लगे। इस पर सुरक्षा गार्डों की ओर से भी पथराव किया गया। इस पर एडिशनल कमिश्नर आकाश कुलहरि व एसीपी कर्नलगंज राजेश यादव ने मोर्चा संभाला और बीच में आकर स्थिति काबू करने की कोशिश की। छात्रों को वापस खदेड़ा और सुरक्षा गार्डों को भी पीछे हटने को कहा। इस दौरान एडिशनल कमिश्नर ने सुरक्षागार्डों को खरीखोटी भी सुनाई। तब जाकर वह पीछे हटे। 
विज्ञापन



इसके बाद सेंट्रल लाइब्रेरी गेट के सामने स्थित मुख्य मार्ग से जाम खत्म कर छात्रों के लौटने के दौरान दूसरी बार उनका गार्डों से सामना हुआ। इस दौरान भी पहले छात्रों और फिर गार्डों की ओर से ईंट-पत्थर चलाए गए। दरअसल सुरक्षा गार्ड सामने से आ रहे थे और उन्हें देखते ही छात्र भड़क उठे। बाद में उन्हें छात्रों को समझाते हुए उन्हें सुरक्षित निकाला गया, तब मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed