{"_id":"630121a593aed03c78143219","slug":"allahabad-university-topped-in-b-ed-entrance-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : बीएड प्रवेश परीक्षा में गाजीपुर की महिमा ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : बीएड प्रवेश परीक्षा में गाजीपुर की महिमा ने किया टॉप
Sat, 20 Aug 2022 11:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:32 PM IST
सार
मूलत: फुल्ली जमानिया, गाजीपुर की रहने वाली महिमा सिंह ने बीएड प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक 196 अंक अर्जित किए हैं। महिमा ने जमानिया गाजीपुर के सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल से इंटरमीडिएट तक और इसके बाद डिस्ट्रिक्ट पीजी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
Prayagraj News : महिमा सिंह। बीएड प्रवेश परीक्षा की टॉपर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की बीएड प्रवेश परीक्षा में गाजीपुर की महिमा सिंह ने टॉप किया है। इविवि प्रशासन ने शनिवार को पीजीएटी-2 के तहत 10 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। मूलत: फुल्ली जमानिया, गाजीपुर की रहने वाली महिमा सिंह ने बीएड प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक 196 अंक अर्जित किए हैं। महिमा ने जमानिया गाजीपुर के सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल से इंटरमीडिएट तक और इसके बाद डिस्ट्रिक्ट पीजी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की है। उनके पिता प्रभु नारायण सिंह एसटीएफ में मिर्जापुर में तैनात हैं और मां मीना सिंह गृहणी हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पीजीएटी-2 के तहत एमएससी एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल जूलॉजी एंड एंटोमोलॉजी) की प्रवेश परीक्षा में श्रेया केसरवानी ने सर्वाधिक 144, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में श्रेयांशी रत्नाकर ने सर्वाधिक 208 और एमएससी इन एग्रीकल्चर साइंस (एग्रीकल्चरल बॉटनी) की प्रवेश परीक्षा में विनय कुमार ने सर्वाधिक 174 अंकों के साथ टॉप किया है।
विज्ञापन
वहीं, एमएससी इन बायोइंफॉर्मेटिक्स में शुभम श्रीवास्तव (172 अंक), एमएएसी इन डिजाइन एंड इनोवेशन इन रूरल टेक्नोलॉजी में अमित कुमार (164), एमएससी ने इनवायर्नमेंटल साइंस में अंशिका चौधरी (174), एमएससी इन टेक्सटाइल एंड अपेरल डिजाइनिंग में सुरभि वर्मा (176), मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज में सत्य प्रकाश शुक्ला (138.7) और एमपीएड (फिजिकल एजूकेशन) की प्रवेश परीक्षा में विवेक पटेल (191.1 अंक) टॉपर रहे।
विज्ञापन