फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Three contenders for one PG seat, 31745 candidates applied for 9467 seats

Allahabad University : पीजी की एक सीट के लिए तीन दावेदार, 9467 सीटों के लिए 31745 अभ्यर्थियों ने किए आवेदन

Mon, 22 May 2023 04:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 May 2023 04:54 PM IST
सार

पीजी की 9467 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले 16 मई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 मई कर दिया गया था। 16 मई तक 48045 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था और इनमें से 26729 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी।

विज्ञापन
Allahabad University: Three contenders for one PG seat, 31745 candidates applied for 9467 seats
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। विजयनगरम हॉल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में दो जून से पीजी प्रवेश परीक्षा शुरू होने जा रही है। पीजी की एक सीट पर औसतन तीन अभ्यर्थियों की दावेदारी होगी। विवि प्रशासन की ओर से प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। इविवि व कॉलेजों में पीजी की कुल 9467 सीटें हैं। इनमें इविवि में 4202 और संघटक महाविद्यालयों में 5264 सीटें हैं।

विज्ञापन


पीजी की 9467 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले 16 मई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 मई कर दिया गया था। 16 मई तक 48045 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था और इनमें से 26729 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी।
विज्ञापन


आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के बाद 20 मई तक 54212 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और इनमें से 31745 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली। प्रवेश परीक्षा दो से पांच जून तक आयोजित की जाएगी। दो जून को सुबह 9:30 से 11:30 बजे की पाली में एलएलएम व एलएलबी और अपराह्न दो से चार बजे की दूसरी पाली में एमकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में होंगी परीक्षाएं

परीक्षा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में होगी। तीन जून को सुबह 9:30 से 11:30 बजे की पाली में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में पीजीएटी-1 (परंपरागत पाठ्यक्रमों की परीक्षा) का आयोजन किया जाएगा। चार जून को सुबह 9:30 से 11:30 और अपराह्न दो से चार बजे की पाली में इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) एवं पीजीएटी-2 के तहत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा होगी।

इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में होगी। पांच जून को दोनाें पालियों में केवल पीजीएटी-2 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रवेश परीक्षा भी केवल ऑनलाइन मोड में होगी। पीजी की प्रवेश परीक्षा छह राज्यों के 11 शहरों में आयोजित की जाएगी।

आठ पाठ्यक्रम सीयूईटी में शमिल होने से घटे आवेदन

पिछले साल तकरीबन 70 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से लगभग 50 हजार अभ्यर्थियाें ने शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी। इस बार आवेदनों की संख्या घट गई है और इसकी प्रमुख वजह है कि आठ प्रोफेशनल पाठ्यक्रम कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शामिल कर लिए गए हैं। पिछले साल आठों प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा इविवि प्रशासन ने अपने स्तर से कराई थी। इस बार सीयूईटी के माध्यम से इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed