फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University There will be a chance to rectify the error in the registration

इलाहाबाद विवि : रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार का मिलेगा मौका, तमाम अभ्यर्थियों के फार्म में है गलती

Wed, 12 Oct 2022 09:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 09:04 PM IST
सार

इविवि में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीएफए एवं बीपीए में तकरीबन 17 हजार सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। इविवि के साथ कॉलेजों में भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
Allahabad University There will be a chance to rectify the error in the registration
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक (यूजी) प्रवेश के लिए आठ दिनों में 44 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। इनमें से कई अभ्यर्थियों ने पंजीकरण फॉर्म भरने में गलती कर दी है। ऐसे अभ्यर्थियों को त्रुटि सुधार के लिए दो दिनों का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

विज्ञापन



इविवि में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीएफए एवं बीपीए में तकरीबन 17 हजार सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। इविवि के साथ कॉलेजों में भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पांच अक्तूबर से शुरू हुई थी। बुधवार को शाम साढ़े छह बजे तक 44572 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया और इनमें से 30826 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क भी जमा कर दिया।
विज्ञापन



बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने में गलती कर ली है। किसी ने डोमन विषय तो किसी ने नाम या अंकों के बारे में जानकारी देने में त्रुटि की है। ऐसे अभ्यर्थियों ने यूजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. जेके पति से संपर्क किया और अपनी समस्या बताई। उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि त्रुटि सुधार के लिए दो दिनों का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. जेके पति ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में गलती किए जाने की तमाम शिकायतें उन्हें मिलीं हैं। अभ्यर्थियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए त्रुटि सुधार के लिए उन्हें दो दिनों का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद त्रुटि सुधार के लिए तिथि घोषित की जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।


वहीं, डायरेक्टर एडमिशन प्रो. आईआर सिद्दीकी की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन फीस जमा नहीं की है, वे 15 अक्तूबर तक फीस जमा कर दें। साथ ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शामिल जो भी अभ्यर्थी इविवि या संघटक कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे भी 15 अक्तूबर तक अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन करा लें। रजिस्ट्रेशन कराने वालों को ही प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed