फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: The biggest challenge facing the new vice-chancellor

इलाहाबाद विविः नए कुलपति के सामने छात्रसंघ सबसे बड़ी चुनौती

Tue, 07 Jan 2020 01:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Jan 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University: The biggest challenge facing the new vice-chancellor
इविवि - फोटो : Prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. केएस मिश्र 15 जुलाई को रिटायर हो जाएंगे और इसके बाद आने वाले अगले कार्यवाहक और फिर नियमित कुलपति के सामने सबसे बड़ी चुनौती छात्रसंघ होगा। छात्र नेताओं ने सोमवार को कार्यवाहक कुलपति के साथ विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। छात्र नेताओं ने मांग की कि इविवि छात्रसंघ भवन का ताला खुलवा दिया जाए, ताकि छात्र संगठनों की ओर से वहां कार्यक्रम आदि आयोजित किए जा सकें।
विज्ञापन


वार्ता के दौरान कार्यवाहक कुलपति से मांग की गई कि छात्रसंघ भवन का ताला तत्काल खोला जाए, छात्रों के खिलाफ निष्कासन, निलंबन एवं ब्लैक लिस्ट किए जाने की कार्रवाई वापस हो, आरोपी ठेकेदार एवं उसके बेटे के खिलाफ छात्रा उत्पीड़न का मुकदमा इविवि की ओर से दर्ज कराया जाए, महिला छात्रावास की मेस में डाइट के हिसाब से चार्ज किया जाए और 12 महीनों की फीस लेकर छात्र-छात्राओं को 12 माह के लिए हास्ॅटल आवंटित किया जाए। इसके साथ ही रजिस्ट्रार, वित्त अधिकारी एवं ज्वाइंट रजिस्ट्रार को पद से हटाए जाने की मांग की गई। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि वे जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हालांकि इन मांगों से इतर आने वाले समय में छात्रसंघ की बहाली बड़ा मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है और अगले कुलपति के लिए यही चुनौती साबित होगा, क्योंकि इविवि में छात्रसंघ को समाप्त कर छात्र परिषद के गठन के निर्णय के बाद ही प्रो. हांगलू को सभी छात्र संगठनों का तीव्र विरोध झेलना पड़ा था। वार्ता में कार्यवाहक कुलपति ने छात्र नेताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर उचित विचार किया जाएगा। इस दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार, छात्र नेता अखिलेश यादव, ऋचा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed