फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad university teachers recruitment issue raised in Rajyasabha

सांसद रेवती ने राज्यसभा में उठाया इविवि शिक्षक भर्ती पर रोक का मुद्दा

Thu, 05 Dec 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Allahabad university teachers recruitment issue raised in Rajyasabha
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के खाली पदों का मामला बुधवार को राज्यसभा में उठा। इविवि में शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग राज्यसभा में सांसद रेवती रमण सिंह ने उठाई।
विज्ञापन

रेवती रमण ने कहा कि शिक्षकों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष 582 पद खाली हैं, जबकि कर्मचारियों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष 568 पदों की कमी है। बोले, इविवि के कई विभाग ऐसे हैं, जहां एक-एक शिक्षक ही हैं। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती पर रोक के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। सांसद ने मानव संसाधन विकास मंत्री से मांग की कि इविवि में शिक्षक भर्ती पर लगी रोक तत्काल हटाएं। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने बताया कि राज्यसभा में सांसद रेवती रमण सिंह ने कहा कि इविवि लगातार अव्यवस्था और दुर्दशा का शिकार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed