{"_id":"58ed2e304f1c1bbc7fcf533b","slug":"allahabad-university-teachers-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में शिक्षकों के 517 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में शिक्षकों के 517 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 517 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी गई। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन भी जारी कर दिया गया। इससे पहले 290 पदों के लिए विज्ञापन हुआ था लेकिन पदों की संख्या अब बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय में एकेडेमिक माहौल को सुधारने की दिशा में शिक्षकों की भर्ती को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आवेदन पत्र ऑफलाइन रजिस्ट्रार ऑफिस में 12 मई तक जमा किए जाने हैं।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 517 पदों के लिए भर्ती की जानी है। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 303, प्रोफेसर के 67 और एसोसिएट प्रोफेसर के 147 पद शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व इविवि में विभिन्न सेंटरों एवं विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफसर के 290 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल दो फरवरी को आवेदन मांगे गए थे। सितंबर में तीन सेंटरों में भर्ती के लिए इंटरव्यू कराए गए। इनमें सीबीएस, भू एवं भूगर्भ विज्ञान और टी. बनर्जी सेंटर ऑफ एटमॉसफियरिक एंड ओसियन साइंस में शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार हुए थे। इन सेंटरों में भर्ती प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई लेकिन इसी बीच भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और मामला हाईकोर्ट में चला गया।
हाईकोर्ट ने विवि को आदेश दिया कि मामले में रिव्यू किया जाए। विश्वविद्यालय ने रिव्यू के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया। कमेटी ने रिव्यू में पाया कि आरक्षण रोस्टर का निर्धारण गलत तरीके से हो गया था। इसके बाद आरक्षण रोस्टर में संशोधन के लिए कार्यपरिषद और विद्वत परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रक्रिया पूरी होने ही विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया फिर अटक गई। अब सभी अड़चनें दूर होने के बाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है और पदों की संख्या बढ़ाकर 517 कर दी गई है।