फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Teacher recruitment will be done after 18 years in Geography Department

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : भूगोल विभाग में 18 साल बाद होगी शिक्षक भर्ती, इंटरव्यू के लिए तिथि घोषित

Fri, 02 Dec 2022 12:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Dec 2022 12:23 AM IST
सार

इस बार 17 पदों पर भर्ती होने जा रही है, जिनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 12, एसोसिएट प्रोफेसर के चार और प्रोफेसर का एक पद शामिल है। एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए पीडब्ल्यूडी ‘डी’ एवं ‘ई’ श्रेणी के तहत आठ अभ्यर्थियों और एसटी वर्ग के आठ अभ्यर्थियों का इंटरव्यू सात दिसंबर को होगा।

विज्ञापन
Allahabad University Teacher recruitment will be done after 18 years in Geography Department
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के भूगोल विभाग में 18 वर्षों से शिक्षक भर्ती नहीं हुई है। अब 18 साल बाद विभाग में शिक्षकों के  17 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए सात दिसंबर से साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। वहीं, पर्यावरण अध्ययन केंद्र में शिक्षकों के पांच पदों पर भर्ती के लिए 10 दिसंबर को इंटरव्यू होगा।

विज्ञापन



इससे पूर्व भूगोल विभाग में वर्ष 2004 में लेक्चरर के एक पद पर भर्ती हुई थी। इस बार 17 पदों पर भर्ती होने जा रही है, जिनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 12, एसोसिएट प्रोफेसर के चार और प्रोफेसर का एक पद शामिल है। एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए पीडब्ल्यूडी ‘डी’ एवं ‘ई’ श्रेणी के तहत आठ अभ्यर्थियों और एसटी वर्ग के आठ अभ्यर्थियों का इंटरव्यू सात दिसंबर को होगा। उसी दिन एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए अनारक्षित वर्ग के 16 अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे।
विज्ञापन



आठ दिसंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए एससी वर्ग के लिए 16 एवं ओबीसी वर्ग के 24 अभ्यर्थियों और नौ दिसंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए ईडब्ल्यूएस के 19 एवं अनारक्षित वर्ग के 32 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाया गया है। इसके अलावा पर्यावरण अध्ययन केंद्र में असिस्टेंट एवं एसोसिएट प्रोफेसर के दो-दो और प्रोफेसर के एक पद पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दस दिसंबर को प्रोफेसर पद के लिए अनारक्षित वर्ग के तीन अभ्यर्थियों, एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए अनारक्षित वर्ग के आठ अभ्यर्थियों और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अनारक्षित वर्ग के 12 एवं एससी वर्ग के नौ अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों के इंटरव्यू इविवि के गेस्ट हाउस में आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed