फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Students will conduct civil Savinay awagya andolan against fine

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : जुर्माने के खिलाफ छात्र करेंगे सविनय अवज्ञा आंदोलन

Sat, 21 Aug 2021 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Aug 2021 06:27 PM IST
सार

शनिवार को हुई छात्रों की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। छात्रों का कहना है कि कोरोना के चलते वह घर नहीं जा सके। इसके कारण वह हॉस्टलों में रुककर पढ़ाई और तैयार कर रहे थे।

विज्ञापन
Allahabad University: Students will conduct civil Savinay awagya andolan against fine
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश को दरकिनार कर हॉस्टल में रह रहे छात्रों को बिना बकाया और जुर्माना भरे डिग्री नहीं देने के फैसले के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। छात्रों ने निर्णय लिया है कि वह विवि प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन करेंगे। शनिवार को हुई छात्रों की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। छात्रों का कहना है कि कोरोना के चलते वह घर नहीं जा सके। इसके कारण वह हॉस्टलों में रुककर पढ़ाई और तैयार कर रहे थे। उनकी मजबूरी विवि प्रशासन नहीं समझ रहा है। वह आंदोलन के माध्यम से अपनी बात मनवाने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन

 

जानें क्या है पूरा मामला...
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलो में रह रहे छात्रों को जुर्माना भरने और बकाया जमा करने का प्रमाण देने के बाद ही डिग्री प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले दिनों हॉस्टल में रह रहे छात्रों पर प्रति माह पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। छात्रों ने जुर्माने की रकम जमा नहीं की है। अब इविवि प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि छात्र पहले जुर्माना अदा करें, इसके बाद डिग्री दी जाएगी।

विज्ञापन


इविवि के हॉस्टलों पर बिजली बिल के सात करोड़ 55 लाख से 23 हजार 907 रुपये बकाया हैं। कोविड के कारण इविवि प्रशासन ने हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया रोक रखी है, इसके बावजूद हॉस्टलों में बड़ी संख्या में छात्र रह रहे हैं। कुछ दिनों पहले इविवि प्रशासन की बैठक में निर्णय लिया गया था कि हॉस्टल न छोडने वाले छात्रों से प्रति माह पांच हजार रुपये जुर्माना लिया जाए और इस रकम से बिजली का बिल अदा किया जाए। इस बाबत रजिस्ट्रार ने पांच अगस्त को नोटिफिकेशन भी जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्माना एवं अन्य बकाया जमा न करने पर डीएसडब्ल्यू और हॉस्टल अधीक्षकों की ओर से छात्रों के नाम की सूची परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को भेज दी गई है। इविवि प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र बकाया शीघ्र जमा करें और हॉस्टल से रसीद प्राप्त करने के बाद डीएसडब्ल्यू कार्यालय को उपलब्ध कराएं। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में सर्टिफिकेट प्राप्त होने के बाद ही संबंधित छात्रों को उनकी डिग्री प्रदान की जाएगी। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार परीक्षा नियंत्रक की ओर से यह निर्देश आया है कि छात्रों पर जो बकाया है, उसे जमा करके रसीद डीबएसडब्ल्यू कार्यालय में देनी होगी। इसी आधार पर परीक्षा नियंत्रक की ओर से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी और डिग्री मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed