{"_id":"5d6d6e7c8ebc3e93ba1b0825","slug":"allahabad-university-student-union-allahabad-news-ald253828632","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ बहाली समेत अन्य मुद्दों का समाधान जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ बहाली समेत अन्य मुद्दों का समाधान जल्द
विज्ञापन
Allahabad University student Union
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने छात्रों को दिया आश्वासन
पूर्व एवं निवर्तमान पदाधिकारियों ने चार मुद्दों पर इविवि को घेरा
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ बहाली समेत अन्य मुद्दों का समाधान जल्द होगा। यह आश्वासन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों को दिया है। वहीं, सोमवार को छात्रसंघ के तमाम पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर चार प्रमुख मुद्दों पर इविवि प्रशासन का निशाना साधा।
संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री निर्भय द्विवेदी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों से कहा कि छात्रसंघ बहाली समेत अन्य सभी समस्याओं का निदान शीघ्र हो जाएगा इस बारे में जरूरी कदम उठा लिए गए हैं। उधर, संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अजीत यादव, पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह, पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, निवर्तमान अध्यक्ष उदय प्रकाश, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा ने प्रेस कांफ्रेंस कर छात्रसंघ समेत कई गंभीर मुद्दों पर इविवि प्रशासन को घेरा।
इविवि में सेटर ऑफ रूरल टेक्नोलॉजी एंड डेवपमेंट तथा सेंट्रल ऑफ साइंस एंड सोसाइटी में घालमेल का आरोप लगाते हुए तीन अवैध नियुक्तियों के मामले में कुलपति से की गई शिकायत के आधार पर मामले के शीघ्र निस्तारण की अपील की। शोधार्थी ध्रुव हर्ष की ओर से डिग्री त्यागने के मुद्दे पर विश्वविद्यालय की प्रतिक्रिया को गैर जिम्मेदाराना बताया। साथ ही इविवि के पीआरओ द्वारा ऑटा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राम किशोर शास्त्री के लिए ‘सड़कछाप’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर यूजीसी और एमएचआरडी से पीआरओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
छात्रों का धरना 29वें दिन भी रहा जारी
छात्रसंघ बहाली को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रों का धरना 29वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। इविवि में पांच सितंबर को दीक्षांत समारोह है और परिसर में तनाव का माहौल है। ऐसे में आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। धरने में अभिषेक यादव, उदय प्रकाश यादव, अविनाश विद्यार्थी, अरविंद सेराज, संदीप, अजय सम्राट, सत्यम कुशवाहा, अंकित प्रतिहार, रजनीश यादव आदि शामिल रहे।