फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University student ragged, beaten up on hostel rooftop, case filed

Prayagraj : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र से रैगिंग, हॉस्टल की छत पर मुर्गा बनाकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Tue, 14 Oct 2025 01:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Oct 2025 01:32 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फिर रैगिंग की घटना सामने आई है। इस बार आरोपियों ने हॉस्टल की छत पर ले जाकर छात्र को पीटा। कौशाम्बी के रहने वाले छात्र की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Allahabad University student ragged, beaten up on hostel rooftop, case filed
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, (AU) - फोटो : X(@UoA_Official)

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्र से रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीनियर उसे जबरदस्ती छात्रावास की छत पर ले गए और मुर्गा बनाकर गालीगलौज की। कर्नलगंज थाना पुलिस ने अमन, जितेंद्र सोनकर, राघवेंद्र समेत अन्य पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, मूलरूप से कौशाम्बी के रहने वाले विश्वजीत ने बताया कि वह सलोरी चांदपुर में भीमराव अंबेडकर छात्रावास में रहकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। 10 अक्तूबर की रात करीब 11:30 बजे वह अपने कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि तभी अमन, जितेंद्र सोनकर, राघवेंद्र समेत कई अज्ञात लोग कमरे में घुस आए और उसे जबरदस्ती उठाकर छत पर ले गए। वहां मुर्गा बनाकर उसे पीटा और गालीगलौज की। उसने बताया कि इससे पूर्व भी रैगिंग को लेकर शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद डरे छात्र ने अगले दिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरिल बोर्ड से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड ने तत्काल कर्नलगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्र की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। एडीसीपी पुष्कर वर्मा ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed