{"_id":"652fa72d3769c8d7e0093eac","slug":"allahabad-university-sp-opens-front-against-chief-proctor-sends-letter-to-governor-against-lathi-charge-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ सपाइयों ने खोला मोर्चा, लाठीचार्ज के खिलाफ राज्यपाल को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ सपाइयों ने खोला मोर्चा, लाठीचार्ज के खिलाफ राज्यपाल को भेजा पत्र
Wed, 18 Oct 2023 03:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Oct 2023 03:06 PM IST
सार
केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद में 17 अक्तूबर को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन और नारेबाजी कर रहे छात्र विवेक कुमार पर पुलिस की मौजूदगी में चीफ प्रॉक्टर राकेश सिंह द्वारा लाठियों से पीटने की घटना को तानाशाही बताते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
इलाहाबाद विवि में लाठीचार्ज के विरोध में डीएम दफ्तर में ज्ञापन सौंपते सपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों पर चीफ प्रॉक्टर द्वारा किए गए लाठीचार्ज की सपाइयों ने कड़ी निंदा करते हुए राज्यपाल को पत्र भेजा है। यह पत्रक बुधवार को जिलाधिकारी को सौंपा गया। सपाइयों ने घटना की जांच कराकर चीफ प्रॉक्टर सहित लाठीचार्ज में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ ही छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद में 17 अक्तूबर को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन और नारेबाजी कर रहे छात्र विवेक कुमार पर पुलिस की मौजूदगी में चीफ प्रॉक्टर राकेश सिंह द्वारा लाठियों से पीटने की घटना को तानाशाही बताते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। इसे तानाशाही करार देते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में अनिल यादव सपा जिलाध्यक्ष गंगापार, पप्पूलाल निषाद जिलाध्यक्ष यमुनापार, रविन्द्र यादव एडवोकेट महानगर महासचिव, राम अवध पाल, वजीर खान,रविन्द्र यादव, खिन्नी लाल पासी, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, सुशील यादव, विनोद गौतम, राधेश्याम भास्कर,योगेश पाल एडवोकेट, निरेन्द्र यादव एडवोकेट, गुलाब मौर्य, कपिल देव यादव एडवोकेट, अतहर हुसैन, कुलदीप यादव, शैलेन्द्र पाल, रोहित यादव एडवोकेट, जगदीश यादव, विशाल निषाद, बच्चा यादव, शिव चरण,मुलायम यादव, सत्यम, मानसिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन