फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University's student leader caused chaos by painful death in Bhadohi road accident

प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हुए भीषण हादसे में इलाहाबाद विवि के छात्रनेता की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Wed, 09 Dec 2020 03:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Dec 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University's student leader caused chaos by painful death in Bhadohi road accident
नितेश सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चर्चित छात्रनेता रहे नितेश सिंह राजपूत (26) की भदोही में हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में छात्रनेता शोंक संवेदनना जताने उनके घर पहुंच गए। 

विज्ञापन


भदोही में कोइरौना थाना क्षेत्र के अरई कटरा गांव निवासी और जिला पंचायत सदस्य सीता देवी पत्नी स्व। संजय सिंह के बेटे नितेश सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी के छात्र थे। सोमवार को वह अपने कुछ दोस्तों के साथ वाराणसी किसी परिचित के शादी में कार से भाग लेने के लिए गए थे। लौटते समय उल्टे लेन से आते समय लालानगर टोलप्लाजा के पास बने सिंक्स लेन के पास के ऊपर उनकी तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन

Allahabad University's student leader caused chaos by painful death in Bhadohi road accident
prayagraj news : नितेश सिंह राजपूत (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj

घटना में कार के परखचे उड़ गए और कार घसिटते हुए काफी दूर तक चली गई। शोरगुल पर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कार को अलग किया और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजवाया जहां नितेश को मृत घोषित कर दिया गया। कार में सवार हिमांशु (15) और सुधांशु (18) पुत्र राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रेफर कर दिया गया।

 

घटना की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। खबर प्रयागराज पहुंची तो बड़ी संख्या में छात्रनेता उनके घर के लिए रवाना हो गए। नितेश सिंह इकलौते पुत्र थे। उनकी दो बहनें हैं, जिसमें एक की शादी हो चुकी है। नितेश अपनी मां और बहन के साथ प्रयागराज के दरभंगा कॉलोनी स्थित मकान में रहते थे। नितेश ने वर्ष 2018 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्रसंघ उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था और कड़ी टक्कर में मामूली मतों से चुनाव हार गए थे। 

Allahabad University's student leader caused chaos by painful death in Bhadohi road accident
prayagraj news : नितेश सिंह राजपूत (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्र नेता रहे नितेश सिंह राजपूत की सडक़ हादसे में मौत हो गई। उनके निधन की खबर आते ही इविवि के छात्रों में शोक की लहर चली गई। मंगलवार शाम छात्रसंघ भवन पर हुई शोकसभा में नितेश सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी गई। नितेश 2018-19 में उपाध्यक्ष पद के लिए छात्रसंघ का चुनाव भी लड़े थे।

नितेश ने बारहवीं तक की पढ़ाई ब्वॉयज हाई स्कूल से की थी और इसके बाद इविवि में बीएएलएलबी में दाखिला ले लिया। छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर उन्होंने एनएसयूआई के अखिलेश यादव को प्रकरण टक्कर दी थी और दूसरे स्थान पर रहे थे। एनएसयूआई पूर्वी यूपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को छात्रसंघ भवन में अपने पूर्व प्रतियोगी को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान कई छात्र मौजूद रहे। वहीं, सीएमपी छात्र परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष करन सिंह परिहार सहित डॉ। मृत्युंजय राव ओमार, डॉ। धीरेंद्र प्रताप सिंह, नीरज पांडेय ने भी श्रद्धांजलि दी। स्वभाव से काफी मिलनार रहे नितेश के जाने से छात्रों के साथ शिक्षक भी स्तब्ध हैं। मूलत: भदोही जिले के सीतागढ़ी स्थित कटरा पोस्ट के अरई गांव के रहने वाले नितेश सिंह राजपूत के साथ हादसा भदोही के लालानगर में हुआ। सूचना मिलते ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कई छात्र नेता भदोही के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed