फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Reminder did not get answer, stuck admission process

Allahabad University :  रिमांडर का भी नहीं मिला जवाब, फंसी प्रवेश प्रक्रिया

Sun, 23 May 2021 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 May 2021 08:04 PM IST
सार

  • इविवि एवं संघटक कॉलेजों में नया सत्र समय से शुरू करने पर संकट
  • प्रवेश परीक्षा पर स्थिति स्पष्ट न होने से आवेदन की प्रक्रिया भी अटकी

विज्ञापन
Allahabad University: Reminder did not get answer, stuck admission process
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। इविवि प्रशासन ने इस बारे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी  (एनटीए) को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश मांगे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इविवि प्रशासन की ओर से रिमांडर भी भेजा गया, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं आया है। प्रवेश परीक्षा के आयोजन पर निर्णय न होने के कारण नया सत्र प्रभावित हो सकता है। ऐसे में इविवि प्रशासन इसी प्रयास में है कि इस मसले पर स्थिति जल्द से जल्द स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन


इविवि एवं संघटक कॉलेज में पिछले साल मई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही थी। इस बार आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो सकी है। आवेदन की प्रक्रिया में कम से कम एक माह का वक्त लगता है। इसके बाद प्रवेश परीक्षा के लिए प्रश्रपत्र तैयार किए जाते हैं और परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाता है। परीक्षा के आयोजन के 10 से 15 दिनों के बाद परिणाम आता है और फिर दाखिले की खिड़की खुलती है। सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने में भी डेढ़ से दो माह का वक्त लगता है। ऐसे में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने में जितनी देर होगी, इसका नए सत्र पर उतना ही असर पड़ेगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इस बार एनटीए के माध्यम से सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में संयुक्त रूप से प्रवेश परीक्षा कराकर प्रवेश लेने की तैयारी की है, लेकिन कोविड के कारण प्रक्रिया पूरी तरह से ठप पड़ी है। इविवि प्रशासन की ओर से महीनों पहले ही एनटीए को विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों की सीटों और छात्र-छात्राओं का विवरण भेज दिया गया था। इसके बाद इविवि प्रशासन ने एनटीए को पत्र भेजकर प्रवेश प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश मांगे थे। हालांकि वहां से कोई जवाब नहीं आया। इविवि प्रशासन की ओर से एनटीए को रिमाइंडर भी भेज दिया गया है, लेकिन इसका जवाब भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय 27 मई से खुल जाएंगे। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया को लेकर गतिविधियां तेज हो सकती हैं। हालांकि जब तक शिक्षा मंत्रालय या एनटीए के स्तर से स्थिति स्पष्ट नहीं की जाती है, तब तक प्रवेश प्रक्रिया फंसी रहेगी। अभी तो यह भी तय नहीं है कि कोविड संक्रमण की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इस बार प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी या सीधे मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे। अगर पूर्व की भांति इविवि को अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा कराने के लिए कहा जाता है तो विश्वविद्यालय को इसके लिए सबसे पहले एजेंसी का चयन करना होगा और इसके बाद प्रक्रिया शुरू होगी। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी का कहना है कि एनटीए को भेजे गए रिमांडर के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed