फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Ragging victim student sensational allegations, accused students used to make bombs in hostels, used to sell ganja

इलाहाबाद विवि : रैगिंग पीड़ित छात्र ने लगाया सनसनीखेज आरोप, हॉस्टल में बम बनाते थे आरोपी छात्र, बेचते थे गांजा

Thu, 17 Feb 2022 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 08:24 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में बम बनाए जाने के आरोप काफी पहले से लगते रहे हैं। पूर्व में कई बार छापेमारी के दौरान पुलिस ने हॉस्टलों से विस्फोटक भी बरामद बरामद किए, लेकिन दो साल से हॉस्टल बंद होेने के बावजूद अगर वहां इस तरह की गतिविधियां जारी हैं तो मामला गंभीर हो जाता है।

विज्ञापन
Allahabad University: Ragging victim student sensational allegations, accused students used to make bombs in hostels, used to sell ganja
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इविवि के शताब्दी ब्वॉयज हॉस्टल में रैगिंग के आरोपी हॉस्टल के कमरों में बम बनाते थे और गांजा एवं अन्य नशीने पदार्थों की सप्लाई करते थे। यह आरोप रैगिंग के पीड़ित छात्र ने लगाए हैं और पुलिस की एफआईआर में भी इसका जिक्र किया गया है। पीड़ित छात्र के इस आरोप ने नया विवाद उत्पन्न कर दिया है।

विज्ञापन




हालांकि विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में बम बनाए जाने के आरोप काफी पहले से लगते रहे हैं। पूर्व में कई बार छापेमारी के दौरान पुलिस ने हॉस्टलों से विस्फोटक भी बरामद बरामद किए, लेकिन दो साल से हॉस्टल बंद होेने के बावजूद अगर वहां इस तरह की गतिविधियां जारी हैं तो मामला गंभीर हो जाता है। सवाल उठ रहे हैं कि अगर ऐसा हो रहा था तो हॉस्टल प्रशासन ने इसे रोकने के लिए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।

विज्ञापन

छात्रों से वसूली जाती है रंगदारी

एफआईआर में रैगिंग के पीड़ित दिव्यांग छात्र ने यह आरोप लगाए हैं कि उसके पिटाई करने वाले छात्र हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से वसूली भी करते हैं। हॉस्टल के कमरे में आए दिन इकट्ठा होकर गांजा, शराब आदि नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं और गांजा की सप्लाई भी करते हैं। साथ ही हॉस्टल के कमरे में ही बम बनाते हैं।

आवंटी छात्र भी पुलिस के रडार पर, हुआ लापता
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र से रैगिंग की घटना शताब्दी ब्वॉयज हॉस्टल के जिस कमरे में हुई, उसका मूल आवंटी छात्र भी पुलिस के रडार पर है। फिलहाल घटना के बाद से वह लापता है। कर्नलगंज पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलवाया लेकिन वह नहीं आया।



इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि कमरा अर्चित मिश्रा के नाम से आवंटित है। जिस पर उसे पूछताछ केलिए बुलवाया गया लेकिन वह नहीं आया। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। यह बात भी सामने आई है कि घटना में ताराचंद हॉस्टल के कुछ छात्रों के भी शामिल रहे। इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed