{"_id":"5d54614f8ebc3e6cd710efda","slug":"allahabad-university-ragging-case-allahabad-news-ald2522142128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी हॉस्टल के चार छात्रों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी हॉस्टल के चार छात्रों को नोटिस
विज्ञापन
Allahabad University ragging case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। जूनियरों से अभद्रता करने के आरोप में शताब्दी ब्वॉयज हॉस्टल के चार छात्रों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इविवि प्रशासन ने यह कार्रवाई नव प्रवेशित छात्रों के अभिभावकों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की है।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे की ओर से बीएएलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रणव प्रकाश पुष्कर, विशाल मजूमदार, उत्कर्ष चौरसिया और बीए तृतीय वर्ष के छात्र सौरव रंजन को नोटिस जारी की गई है। इसमें कहा गया कि नव प्रवेशित छात्रों के अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई है कि चारों छात्रों ने अपने से जूनियर छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया। चीफ प्रॉक्टर ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए 16 अगस्त को शाम चार से पांच बजे के बीच कुलानुशासक कार्यालय में उपस्थित होकर कारण बताने को को कहा गया है। साथ ही चारों आरोपी छात्रों से पूछा गया है कि क्यों न रैगिंग के आरोप में उनके विरुद्ध कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए विश्वविद्यालय एवं छात्रावास से उन्हें निष्कासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक 22 को
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के एसएसएल हॉस्टल में रैगिंग का मामला सामने आने के बाद 22 अगस्त को नॉर्थ हॉल सभागार में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक के दौरान रैगिंग के मामले में आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा और इसके बाद पूरी रिपोर्ट केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में रैगिंग के सभी मामलों पर विचार किया जाएगा और खासतौर पर एसएसएल हॉस्टल में हुई रैगिंग के मामले में चर्चा होगी। हालांकि, इस मामले में रैगिंग के आरोपी सात छात्रों को इविवि से निलंबित और हॉस्टल से निष्कासित किया जा चुका है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे का कहना है कि कुलपति की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उससे एंटी रैगिंग सेल और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को अवगत कराया जाएगा। चीफ प्रॉक्टर ने कमेटी के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।