फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university: preparing to give fellowship to the research scholars of constituent colleges

allahabad university : संघटक कॉलेजों के शोधार्थियों को भी फेलोशिप देने की तैयारी

Sat, 04 Sep 2021 07:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Sep 2021 07:58 PM IST
सार

इविवि के शोधार्थियों को फेलोशिप के रूप में प्रतिमाह आठ हजार रुपये दिए जाते हैं। इविवि के संघटक महाविद्यालयों में वर्ष 2019 से पीएचडी की पढ़ाई शुरू हुई थी, लेकिन कॉलेज के शोधार्थियों को कोई फेलोशिप नहीं मिलती है।

विज्ञापन
allahabad university: preparing to give fellowship to the research scholars of constituent colleges
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक महाविद्यालयों के शोधार्थियों को फेलोशिप देने की तैयारी हो रही है। इसके लिए इविवि प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीन कॉलेज डेवलपमेंट की ओर से सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी कर शोधार्थियों के बारे में ब्योरा मांगा गया है। ब्योरा मिलने के बाद इविवि प्रशासन की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान अयोग (यूजीसी) को मांग पत्र प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन


इविवि के शोधार्थियों को फेलोशिप के रूप में प्रतिमाह आठ हजार रुपये दिए जाते हैं। इविवि के संघटक महाविद्यालयों में वर्ष 2019 से पीएचडी की पढ़ाई शुरू हुई थी, लेकिन कॉलेज के शोधार्थियों को कोई फेलोशिप नहीं मिलती है। कुछ दिनों पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ (ऑक्टा) की बैठक में यह मुद्दा उठा था। शिक्षकों ने मांग की थी कि इविवि की भांति संघटक महाविद्यालयों के शोधार्थियों को भी प्रतिमाह आठ हजार रुपये की फेलोशिप दी जाए।
विज्ञापन


ऑक्टा की बैठक यह तर्क भी दिया गया था कि अक्सर देखने में आता है कि कम मेरिट वाले कुछ छात्रों को विश्वविद्यालय में प्रवेश मिल जाता है और अधिक मेरिट वाले कुछ छात्रों को महाविद्यालयों में प्रवेश मिलता है। ऐसे में कॉलेजों के छात्रों को भी फेलोशिप पाने का अधिकार है। फिलहाल ऑक्टा की यह मांग अब पूरी होने जा रही है। डीन कॉलेज डेवलपमेंट प्रो. पंकज कुमार ने बताया कि कॉलेजों के शोधार्थियों को फेलोशिप देने के लिए संघटक महाविद्यालयों से विवरण मांगा गया है। विवरण मिलने के बाद घन आवंटन के लिए यूजीसी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को मांग पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed