फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Organising a poster exhibition based on Bapu's words

इविवि : लगाई गई बापू की बातें पोस्टर प्रदर्शनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University: Organising a poster exhibition based on Bapu's words
पोस्टर प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन करते पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मुश्ताक अली, साथ में विभाग
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की फादर कामिल बुल्के वीथिका में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ‘बापू की बातें’ पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसका उद्धाटन प्रो. मुश्ताक अली, विभागाध्यक्ष प्रो. लालसा यादव और संयोजक प्रो. संतोष भदौरिया ने किया। प्रो. अली ने गांधीवादी मूल्यों और सत्य के प्रति निष्ठा को आत्मसात करने पर जोर दिया। प्रो. भदौरिया ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी में गांधी जी के विचारों को रोपित करना है। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

व्याख्यान में ‘गांधी और बुंदेली लोकवृत्त’ पर हुई चर्चा
इविवि के हिंदी विभाग में शुक्रवार को ‘गांधी और बुंदेली लोकवृत्त’ पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. बहादुर सिंह परमार ने बुंदेली साहित्य में महात्मा गांधी के विचारों और मूल्यों की चर्चा की। कहा कि बुंदेली लोक साहित्य में गांधी पर अभी तमाम शोध की संभावनाएं हैं। संयोजक संतोष भदौरिया ने वर्तमान समय में गांधी की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। छात्रों से पाठ्यक्रम से हटकर जानने, समझने और अध्ययन की बात कही। उन्होंने कार्यक्रम के लिए विभागाध्यक्ष प्रो. लालसा यादव का धन्यवाद देते हुए शोधार्थियों के लिए अकादमिक यात्रा का अनुरोध किया। संचालन डॉ. दीनानाथ मौर्य ने किया। इस दौरान प्रो. भूरेलाल, डॉ. सूर्यनारायण, डॉ. जनार्दन, डॉ.गाजूला राजू समेत शोध छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed