फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University opened for tourists and devotees to visit

Prayagraj News: पर्यटकों व श्रद्धालुओं के भ्रमण के लिए खोला गया इलाहाबाद विश्वविद्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 03:00 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University opened for tourists and devotees to visit
प्रयागराज। महाकुंभ-2025 में प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए ज्ञान की गंगा के दर्शनार्थ भारत के चौथे प्राचीन विश्वविद्यालय (इलाहाबाद विश्वविद्यालय) के सीनेट परिसर और विजयनगरम् परिसर को भ्रमण के लिए 14 व।15 जनवरी को दो दिनों के लिए खोला गया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर जया कपूर ने बताया कि पर्यटक एवं श्रद्धालु दोपहर 2.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक दोनों परिसरों का भ्रमण कर सकते हैं।
विज्ञापन

जानें क्या है खास में इमारत में
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कला संकाय में स्थित सीनेट हाल 1910 में बनाना शुरू हुआ था और 1915 में यह पूरा हुआ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के अध्यक्ष रहे प्रोफेसर योगेश्वर तिवारी बताते हैं कि उस वक्त इसे बनाने में 1167 275 रुपए खर्च हुए थे। सर स्विंटन जैकब ने इसकी डिजाइन तैयार की थी। जिन्होंने राजस्थान में तमाम बड़ी इमारतों का निर्माण कराया था। उस वक्त चांसलर रहे सर जॉन हीवेट ने इसकी आधारशिला रखी थी। सर स्विंटन ने राजपूत और मुगल शैली में इसकी डिजाइन तैयार की थी। इसमें एक घड़ी भी लगी है जिसकी प्रेरणा लंदन की बिग बेन घड़ी से ली गई थी और इस घड़ी को इलाहाबाद में तैयार कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनोखे हैं विजयनगरम हाल के गुंबद और मीनार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय स्थित विजयनगरम हॉल का निर्माण 8 अप्रैल 1886 में पूरा हुआ था। उस वक्त इसे बनाने वाले आर्किटेक्चर विलियम इमरसन ने कहा था कि उत्तर भारत में ताजमहल के बाद अगर कोई दूसरी सबसे सुंदर और अनोखी इमारत है तो वह विजय नगराम हाल है। इसके गुंबद, मीनार और यह पूरा हाल बहुत ही खूबसूरत ढंग से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed