फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University On the advice of former IPS Amitabh Thakur agitating students will set up a legal cell

Allahabad University : पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की सलाह पर आंदोलनकारी छात्र बनाएंगे लीगल सेल

Sun, 25 Dec 2022 02:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 02:11 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ बहाली और फीस वृद्धि के मुद्दे पर 890 दिनों से जारी आंदोलन के दौरान रविवार दोपहर पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर छात्रों के बीच पहुंचे।

विज्ञापन
Allahabad University On the advice of former IPS Amitabh Thakur agitating students will set up a legal cell
छात्रों से वार्ता करते पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ बहाली और फीस वृद्धि के मुद्दे पर 890 दिनों से जारी आंदोलन के दौरान रविवार दोपहर पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने बीते दिनों इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सुरक्षा गार्डों द्वारा छात्रों पर किए गए हमले के बारे में बातचीत की और छात्रों को सलाह दी कि विश्वविद्यालय प्रशासन से लड़ने के लिए एक लीगल सेल का गठन करें। 
विज्ञापन


छात्रों ने उन्हें बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज कराएं हैं। इस पर अमिताभ ठाकुर ने कहा कि छात्र लीगल सेल बनाकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं और इस बार सिर्फ गार्डों को ही नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों को भी नामजद कराएं।
विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय में अंग्रेजी हुकूमत जैसा माहौल है। यहां तो छींकने पर भी मुकदमा दर्ज करा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह 6 जनवरी को फिर से छात्रसंघ भवन आएंगे और छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed