फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Now there will be PhD in theater and film also, admission will be done on total 707 seat

इलाहाबाद विवि : अब थिएटर एंड फिल्म में भी होगी पीएचडी, विवि में कुल 707 सीटों पर होंगे प्रवेश

Fri, 03 Feb 2023 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Feb 2023 12:28 AM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के सेंटर फॉर थिएटर एंड फिल्म में पहली बार पीएचडी की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इविवि एवं कॉलेजों में सत्र 2022-23 के लिए पीएचडी की कुल सीटों की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है।

विज्ञापन
Allahabad University Now there will be PhD in theater and film also, admission will be done on total 707 seat
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। विजयनगरम हॉल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के सेंटर फॉर थिएटर एंड फिल्म में पहली बार पीएचडी की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इविवि एवं कॉलेजों में सत्र 2022-23 के लिए पीएचडी की कुल सीटों की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। इस बार 707 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया इसी माह शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

इविवि एवं कॉलेजों में सत्र 2021-22 में पीएचडी की 614 सीटों पर प्रवेश लिए गए थे। इविवि में नए शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। इविवि प्रशासन ने तय किया है कि नए एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर भी सत्र 2022-23 से पीएचडी करा सकेंगे। ऐसे में इस बार इविवि में पीएचडी की 93 सीटें बढ़ गईं हैं। सीटें बढ़ने से पीएचडी के छात्र-छात्राओं के लिए शोध में प्रवेश के अवसर बढ़ गए हैं।

विज्ञापन

पीएचडी के लिए निर्धारित कुल सीटों में से 314 सीटें इलाहाबाद विश्वविद्यालय में और 393 सीटें संघटक कालेजों की हैं। इविवि में अब तक 40 विषयों में पीएचडी कराई जाती थी, लेकिन अब थिएटर एंड फिल्म को शामिल किए जाने से विषयों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। सेंटर फॉर थिएटर एंड फिल्म में शिक्षकों के चार पदों पर भर्ती हुई हैं, जिनमें तीन असिस्टेंट प्रोफेसर और एक एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर की स्थापना 10 अगस्त 2010 में तत्कालीन कुलपति प्रो. राजेन हर्षे के कार्यकाल में की गई थी। इसके संस्थापक समन्वयकों में थिएटर के लिए प्रो. सचिन तिवारी और फिल्म के लिए प्रो. एमसी चटोपाध्याय शामिल थे।

देश के विश्वविद्यालयों में इविवि एक मात्र विश्वविद्यालय है, जहां इस सेंटर के माध्यम से थिएटर और फिल्म मेकिंग सिखाते हैं। अन्य किसी भी विश्वविद्यालय में फिल्म मेकिंग नहीं सिखाई जाती है। इस सेंटर में नाटकों का मंचन, फिल्म फेस्टिवल सहित कई बड़े आयोजन किए जाते हैं। वर्तमान में सेंटर में दो विषयों थिएटर एवं फिल्म में पीजी की पढ़ाई होती है। अब पीएचडी भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed