{"_id":"5f11f84a8ebc3e636b75c865","slug":"allahabad-university-news-city-desk-news-ald281306821","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने का विरोध
विज्ञापन
allahabad university news
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-एनएसयूआई, समाजवादी छात्रसभा ने किया विरोध प्रदर्शन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने के विरोध में शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई की ओर से पुतला फूंकने की कोशिश पर छात्रों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने उप मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोका तो कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, सत्यम कुशवाहा, जितेश मिश्रा ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया।
समाजवादी छात्र सभा ने अजय यादव सम्राट के नेतृत्व में विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने के निर्देश को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का सांकेतिक और अहिंसात्मक तरीके से विरोध किया गया। उनका कहना था कि सभी छात्र इस लड़ाई को आने वाले 48 घंटे में व्यापक रूप देंगे। विरोध के दौरान छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू, अविनाश विद्यार्थी आदि मौजूद थे।