Allahabad University News : इलाहाबाद विवि में बीएएसी गणित में 145 प्रवेश, बीकॉम का नया कटऑफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें से 28 अभ्यर्थियों को छोडक़र बाकी 145 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली। इसके अलावा 127 अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षिक अभिलेख ऑनलाइन अपलोड किए। इन्हें अगले चरण में सीटें आवंटित की जाएंगी और इसके बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन शुल्क जमा कर ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से इविवि में बीकॉम एवं बीएससी मैथ्स में प्रवेश के लिए नया कटऑफ भी जारी किया गया है, जो इस प्रकार है।
बीकॉम
सभी श्रेणियों में 191 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 172 या अधिक, एससी वर्ग में 144 या अधिक, ईडब्ल्यूएस वर्ग में 172 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थी 10 नवंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक च्वाइस फिलिंग एवं डॉक्यूमेंट को अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 11 नवंबर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन जारी होगा और इसके बाद 11 से 12 नवंबर के बीच शाम चार बजे तक ऑनलाइन फीस जमा होगी।
बीएससी गणित
ओबीसी वर्ग में 165 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 138 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी 10 नवंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक च्वाइस फिलिंग एवं डाक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 11 नवंबर को सुबह नौ से दस बजे तक सीट एलॉटमेंट होगा और उसी दिन सुबह 10 से शाम चार बजे तक ऑनलाइन फीस जमा होगी।
ईसीसी में बीएड प्रवेश अस्थायी रूप से स्थगित
इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में बीएड सत्र 2020-21 की प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के लिए नौ नवंबर से शुरू होने वाले प्रवेश कार्यक्रम को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम दीपावली के बाद पुन: शुरू किया जाएगा। प्रवेश समिति के अध्यक्ष डॉ. जस्टिन मसीह के अनुसार बीएड पाठ्यक्रम की मुख्य सूची के चयनित अभ्यर्थियों और स्नातक एवं परास्नातक के समस्त चयनित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रवेश समिति के सदस्य एवं ऑनलाइन कक्षाओं के समन्वयक डॉ. अनिल कुमार सिंह के अनुसार नौ नवंबर से स्नातक पाठ्यक्रम के नए सत्र की ऑनलाइन कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।
राज्य विवि में पीजी प्रवेश के लिए काउंसलिंग आज से
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश के लिए काउंसलिंग नौ, 10, 11 एवं 12 नंवबर को सुबह 10.30 से अपराह्न 3.30 बजे तक आायेजित की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना है। काउंसलिंग की प्रक्रिया राज्य विश्वविद्यालय के नैनी स्थित नवनिर्मित परिसर में आयोजित की जाएगी।पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार अभ्यर्थियों को अपने साथ फोटो युक्त पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार की दो फोटो, हाईस्कूल, इंटर, स्नातक एवं समकक्ष के मूल प्रमाणपत्र एवं अंकपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांगजन प्रमाणपत्र (यदि वांछित हो तो), स्थानांतरण प्रमाणपत्र, एनएसएस, एनसीसी प्रमाणपत्र, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लाना होगा। फीस भी काउंसलिंग के दौरान जमा करनी होगी। प्राचीन इतिहास, राजनीति विज्ञान, हिंदी, व्यावहारिक अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी संस्कृत, दर्शनशास्त्र, वाणिज्य के लिए 3600 रुपये और पीजी भूगोल, रक्षा अध्ययन एवं समाज कार्य के लिए 4600 रुपये शुल्क निर्धारित है। प्रवेश शुल्क एटीएम स्वैप मशीन के माध्यम से लिया जाएगा।
राजर्षि टंडन में बीए, बीकॉम, एमए में प्रवेश
राजर्षि टंडन महिल महाविद्यालय में सत्र 2020-21 के लिए बीए, बीकॉम एवं एमए में प्रवेश के लिए इविवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी इच्छुक छात्राएं महाविद्यालय के कार्यलय में सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक प्रवेश फॉर्म प्राप्त एवं जमा कर सकती हैं। इसके साथ ही यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त कंप्यूटर कोर्स सीसीसी, ओ लेवल, एकाउंटिंग एंड पब्लिशिंग, एंड्रॉयड एप्स डेवलपमेंट में भी प्रवेश आरंभ हैं। इसमें कक्षा 12 उत्तीर्ण समस्त अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।