फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university name missing from CUET, applications stuck

Prayagraj News: सीयूईटी से इविवि का नाम गायब, आवेदन फंसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
allahabad university name missing from CUET, applications stuck
सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के तहत इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे, क्योंकि वेबसाइट में उपलब्ध विश्वविद्यालयों की लिस्ट से इविवि का नाम गायब हो गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद इविवि ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से संपर्क किया है। एक-दो दिन में इविवि का नाम शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीयूईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इविवि प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया था कि इस बार भी इविवि में सीयूईटी के माध्यम से ही प्रवेश लिए जाएंगे। यानी जो अभ्यर्थी इविवि में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें सीयूईटी के तहत आवेदन करना होगा। सीयूईटी के माध्यम से इविवि में स्नातक के 17 पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाने हैं।
विज्ञापन

इविवि में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों ने जब सीयूईटी के लिए आवेदन करने चाहे तो वेबसाइट पर उपलब्ध विश्वविद्यालयों की लिस्ट में से इविवि का नाम ही नहीं मिला। ऐसे में अभ्यर्थी अपने आवेदन में इविवि का विकल्प नहीं चुना पा रहे हैं। अभ्यर्थी परेशान हैं कि आवेदन कैसे करें। इविवि की पीआरओ प्रो. जया कपूर का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद विश्वविद्यालय ने एनटीए से संपर्क किया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed